Is your relationship toxic?: रिलेशनशिप जीवन के सबसे खूबसूरत चीजों में से एक है। यह इकलौता ऐसा संबंध है जिसमें अपने पार्टनर को हमें स्वयं चुनने की आजादी होती है। ये संबंध प्रेम, सम्मान और समझ पर टिके रहते हैं। मगर कभी-कभी ये रिश्ते जानें-अनजाने में टॉक्सिक हो जाते हैं, जो हमारी मानसिक और भावनात्मक सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप अपने रिश्ते में खुशी की जगह तनाव महसूस कर रहे हैं, तो आपको समझने की जरूरत है कि कहीं आप टॉक्सिक रिलेशनशिप या अनहेल्दी रिलेशनशिप में तो नहीं हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ संकेत आपकी आंखें खोल सकते हैं। आइए इस लेख में उन्हीं में पांच मुख्य संकेतों के बारे में बात करते हैं...