Kya Aap Introvert Hain: हर व्यक्ति की पर्सनैलिटी अलग होती है, कोई बहुत ज्यादा मिलनसार होता है, तो कोई शांत और अपने आप में रहने वाला। इसी अंतर के आधार पर लोगों को आमतौर पर अंतर्मुखी और बहिर्मुखी (इंट्रोवर्ट और एक्सट्रोवर्ट) कैटेगरी में रखा जाता है। लेकिन अंतर्मुखी होने का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति शर्मीला या कमजोर होता है, बल्कि यह उसकी सोचने और ऊर्जा पाने का अलग तरीका होता है।
इंट्रोवर्ट लोग अक्सर भीड़-भाड़ से दूर रहना पसंद करते हैं और अकेले समय बिताकर खुद को रिचार्ज करते हैं। वे कम बोलते हैं, लेकिन जब बोलते हैं तो गहराई से सोचकर बोलते हैं। आज की तेज-रफ्तार दुनिया में, जहां एक्सट्रोवर्ट पर्सनैलिटी को ज्यादा महत्व दिया जाता है, वहां इंट्रोवर्ट लोग कई बार खुद को समझ नहीं पाते।
अगर आप भी सोचते हैं कि आप अंतर्मुखी हैं या नहीं, तो कुछ खास संकेतों के जरिए आप अपनी पर्सनैलिटी को बेहतर समझ सकते हैं। इस लेख में हम आपको अंतर्मुखी व्यक्तित्व के 5 ऐसे संकेत बताएंगे, जिनसे आप खुद को आसानी से पहचान पाएंगे।