फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women Day 2024: महिला दिवस पर पार्टनर को कराएं उनके खास होने का एहसास, अपनाएं ये तरीके

Fri, 08 Mar 2024 07:41 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पार्टनर को खास महसूस कराएं - फोटो : Istock
International Women Day 2024: महिला समाज का वह अडिग स्तम्भ हैं, जिनके कारण परिवार, समाज और राष्ट्र विकास के पथ पर अग्रसर हो पाता है। महिलाएं नई सोच, दृष्टिकोण और समृद्धि की दिशा में समाज को सुधारने और व्यवस्थित रखने का कार्य कर रही हैं। महिलाएं अपनी विशेषताओं और क्षमताओं के माध्यम से समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। हालांकि उन्हें समाज अवसर और सम्मान दिए जाने की जरूरत है। समाज में उनके योगदान के लिए हर व्यक्ति को महिलाओं का सम्मान और आभार देना चाहिए।

इसके साथ ही महिलाओं को उनका क्षमता ओं का अहसास कराने के लिए उन्हें ये बताने की भी जरूरत है कि स्त्री होना आशीर्वाद है न कि अभिशाप। इन्हीं भावनाओं को अभिव्यक्ति के लिए 8 मार्च को वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर महिलाओं का आभार व्यक्त करने के साथ ही उन्हें उनके अधिकारों के बारे में ज्ञात कराते हैं। साथ ही महिलाओं के योगदान के प्रति समाज को जागरूक किया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को आप भी अपनी महिला साथी के लिए विशेष बना सकते हैं। उन्हें इस मौके पर खास होने का अहसास दिलाएं। इस लेख में आपको कुछ तरीके बताएं जा रहे हैं, जिनके जरिए आप अपनी पार्टनर को उनके खास होने का अहसास करा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पार्टनर को खास महसूस कराएं - फोटो : istock
पसंद-नापसंद का रखें ख्याल

किसी भी महिला के लिए इससे अधिक खुशी की बात कुछ नहीं होगी कि उनके साथी उनकी पसंद और नापसंद को समझते हैं और उनकी पसंद का ध्यान रखते हैं। हमारे समाज में महिलाएं, चाहें वह मां हो, बहन या पत्नी हो, पूरे परिवार की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखते हुए हर कार्य करती हैं। लेकिन क्या आप अपने परिवार की महिलाओं की पसंद को बेहतर तरीके से जानते हैं। अगर आप उनकी पसंद नापसंद के बारे में जान कर उनके लिए कुछ करेंगे तो उन्हें खास महसूस करा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पार्टनर को खास महसूस कराएं - फोटो : Istock
फैसलों में साथ दें

भारत में अधिकतर महिलाएं अपने जीवन से जुड़े फैसले खुद नहीं लेतीं, बल्कि उसमें पुरुषों की सहमति जरूर होती है। आत्मनिर्भर महिलाओं की भी ऐसी ही स्थिति है। महिला को यह महसूस कराने के लिए कि वह पुरुषों से कमतर नहीं, उन्हें फैसले लेने के लिए प्रोत्साहित करें और उनके फैसलों में साथ दें। अपने पार्टनर को तय करने दें कि वह जीवन में क्या करना चाहती हैं।

4 of 5
पार्टनर को खास महसूस कराएं - फोटो : istock
उनकी बातों को सुनें

अपनी पार्टनर को उनकी अहमियत का अहसान दिलाने के लिए उनकी हर छोटी और बड़ी बात का ध्यान रखें। उनकी बातों को ध्यान से सुनें, समझें। जब आपकी पार्टनर कोई बात आपको बता रही हों, तो उन्हें शांति से सुनें, बीच में रोके या टोके नहीं। इससे महिला में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें खुद के स्पेशल होने का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पार्टनर को खास महसूस कराएं - फोटो : Istock
तोहफा दें

साथी को खास महसूस कराने के लिए उन्हें तोहफा दे सकते हैं। आपकी पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट दें या उनकी पसंद की कोई चीज उन्हें तोहफे में दें। इससे उन्हें महसूस होगा कि वह अहम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें