फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये रिलेशनशिप में हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना टूट जाएगा रिश्ता

Fri, 22 Nov 2019 10:19 AM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत में लड़कों को अपनी नई प्रेमिका से तालमेल बिठाने में परेशानी आती है। प्रेमिका किस बात से प्रभावित होगी और किस बात से नाराज हो जाएगी, यह शुरू-शुरू में मालूम करना मुश्किल होता है। कई बार नई रिलेशनशिप में प्रेमिका को प्रभावित करने की चाहत में लड़के कुछ गलती कर जाते हैं। आइए जानते हैं पांच ऐसी बातें, जिनका ध्यान रख आप अपनी प्रेमिका को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
प्राय: देखा जाता है कि लड़कियों को आमतौर पर खुशमिजाज लड़के पसंद होते हैं, जो हंसी-मजाक करते हों और अपनी बातों से सामने वाले को खुश कर सके। ऐसे में अगर आप उनसे मिलने पर कुछ वक्त हंसी मजाक करें, तो यह आपके रिश्ते के लिए फायदेमंद होगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
किसी भी रिलेशनशिप में एक-दूसरे को अहमियत देना बहुत मायने रखता है। अच्छे रिलेशनशिप के लिए एक-दूसरे को सुनना और समझना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अपने रिश्ते को परफेक्ट बनाना चाहते हैं तो अपनी प्रेमिका की बातों को गंभीरता से सुनना और उन्हें अहमियत देना सीखें।

4 of 7
अगर आप अपनी प्रेमिका के साथ अच्छा रिलेशनशिप चाहते हैं, तो शुरुआत से ही उन्हें सम्मान देना सीखें। कई बार ऐसा होता है कि किसी छोटी सी बात पर लड़के झुंझला जाते  हैं और अपनी प्रेमिका को जिम्मेदार ठहरा देते हैं। ऐसा करना आपके रिलेशनशिप में खटास ला सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन

5 of 7
relationship - फोटो : pixa
जिस तरह लड़कों को अपना पर्सनल स्पेस चाहिए होता है, वैसे ही लड़कियों को भी इसकी जरुरत होती है। अगर आप अपने अपने दोस्तों के साथ घूमना-फिरना, समय बिताना पसंद करते हैं और कभी अकेला रहना पसंद करते हैं, तो लड़कियां भी यही उम्मीद करती हैं। इसलिए उन्हें पर्सनल स्पेस जरूर दें।
विज्ञापन

6 of 7
गलतियां किससे नहीं होती, लेकिन उन गलतियों पर झुंझलाना आपके रिलेशन पर भारी पड़ सकता है। अगर प्रेमिका ने कोई गलती कर भी दी है, तो अवसर देखकर प्यार से उसे, उसकी गलती बताएं। गलती बताते वक्त तेज आवाज में बात न करें और सुधार का तरीका भी बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन सारी छोटी मगर मोटी बातों का ध्यान रखने से आपके नये रिलेशनशिप में मजबूत आएगी और आपकी प्रेमिका का आपके प्रति भरोसा भी बढ़ेगा। और ऐसा हुआ तो आप अपने रिलेशनशिप को जीवन भर के रिश्ते में भी तब्दील कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें