breakup
जरूरी नहीं आप जिसे चाहे वहीं आपको मिले
रिश्ते की अगर शुरुआत अच्छी हो तो ऐसा जरूरी नहीं है कि इसका अंजाम भी अच्छा होगा। जब किसी के साथ आप प्यार में होते हैं तो आप हर समय उनके आस-पास, उनके साथ रहना पसंद करते हैं। लेकिन जब रिश्ते में थोड़ी दिक्कतें आने लगती है तब दूरी बढ़ने लगती है। वह लाइफ में मूवऑन करने लगते है लेकिन आप तब भी उनसे वहीं उम्मीद करते हैं।
ब्रेकअप के बाद सबसे पहला सबक जो मिलता है वह यह है कि दिल की हर ख्वाहिश पूरी होनी मुमकिन नहीं है। आपको यह बात समझ आने लगती है कि हमेशा वैसा नहीं होता जैसा आप चाहें।