फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपके बच्चे को भी हो रहा है तनाव, तो भूलकर भी न करें ये चार काम

Thu, 01 Apr 2021 01:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर दूसरा व्यक्ति तनाव से घिरा हुआ है। यहां तक कि छोटे बच्चे भी आजकल तनाव में रहने लगे हैं, जो कि उनके लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। कई बार बच्चों को तनाव उनके माता-पिता की वजह से भी होता है, जिसमें उनकी पढ़ाई और उनके करियर से जुड़ी बातें शामिल होती हैं। लेकिन बच्चे अगर बेहद ही कम उम्र में तनाव का शिकार होंगे, तो फिर ये उनके लिए सही नहीं होगा। ऐसे में जरूरत है कि बच्चों के माता-पिता को कुछ बातों से बचना चाहिए, ताकि उनके बच्चे तनाव में न रहें। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बच्चे पर पढ़ाई का दबाव न बनाएं
  • आज के समय में बच्चों पर सबसे ज्यादा दबाव अगर किसी चीज का है, तो वो है उनकी पढ़ाई। कई माता-पिता अपने बच्चे पर पढ़ाई को लेकर काफी दबाव बनाते हैं। बच्चे को पढ़ाना अच्छी बात है, लेकिन उस पर अनावश्यक दबाव बनाना बेहद गलत है। इसका बच्चे पर बुरा असर पड़ता है। कभी भी पढ़ाई को लेकर बच्चे को डांटने की जगह पर उसे प्यार से चीजें बताएं और पढ़ाई का महत्व बताएं। इससे बच्चे पर तनाव नहीं होगा और वो अच्छे से पढ़ाई भी कर सकेगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
रूचि का काम करने से न रोकें
  • कई बच्चों में देखा जाता है कि वो पढ़ाई-लिखाई तो ठीक ढंग से नहीं कर पाते, लेकिन वो कुछ ऐसा काम जरूर बढ़िया करते हैं जिसमें उनका भविष्य अच्छा हो सकता है। ऐसे बच्चे क्रिएटिव हो सकते हैं। अगर आपका बच्चा डांस, साहित्य या किसी और चीज में बेहतर है तो उसे उस ओर आगे बढ़ाएं। हो सकता है कि बच्चा अपनी रूचि का करके काफी कुछ अच्छा कर पाए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
दूसरों से तुलना न करें
  • आमतौर पर ये चीज देखी जाती है कि माता-पिता अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से करते हैं और अपने बच्चे में कमियां निकालते हैं। ये बात माता-पिता को समझनी होगी कि हर बच्चा अलग होता है, उसकी सोच, उसके काम करने के तरीके आदि सब कुछ हर बच्चे के अलग होते हैं। लेकिन अगर आप अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से करेंगे, तो इससे भी बच्चे को तनाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
माता-पिता से पहले उनके दोस्त बनें
  • आप अगर अपने बच्चे के करीब जाना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि वो आपको सबकुछ बताए, आप चाहते हैं कि वो कभी कुछ गलत न करें और सबसे बड़ी चीज की आपका बच्चा तनाव महसूस न करें, तो इसके लिए आपको अपने बच्चे का दोस्त बनना पड़ेगा। आप जो काम अपने बच्चे से माता-पिता बनकर नहीं करवा सकते। वही काम आप बच्चे से उसका दोस्त बनकर करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें