फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तरीकों को अपनाने से आपकी लव लाइफ में हमेशा बरकरार रहेगा रोमांस

Wed, 11 Sep 2019 05:51 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कपल्स - फोटो : pixabay

आप अपने पार्टनर के साथ कितना वक्त बिताती हैं, यह बात कोई मायने नहीं रखती, अगर आप उसे खुद को मिस करने का मौका नहीं देती। दरअसल, किसी भी रिश्ते में अपने पार्टनर को खुद को मिस करने का मौका देना चाहिए ताकि आपके बीच का प्यार और ज्यादा मजबूत हो सकें। कहते भी हैं कि दूरी में ही प्यार बढ़ता है और हमें एक-दूसरे की सबसे ज्यादा याद आती है और अहमियत का पता चलता है।

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
couple falls into river - फोटो : WeddplannerWeddingStudio

आप जब बहुत दिनों बाद अपने पार्टनर से मिलते हैं तो आपके बीच का रोमांस बना रहता है। आप अपने पार्टनर के प्रति बेहद आकर्षण और प्यार महसूस करते हैं। ये ही वजह है कि आपको रिलेशनशिप के बीच-बीच में पार्टनर को मिस करने का मौका देना चाहिए। इससे आपको अच्छा भी लगेगा और लव राइफ ज्यादा रोमांटिक भी होगी।

विज्ञापन

3 of 4
couple

जब आप अपने पार्टनर से लंबे वक्त बाद मिलती हैं तो खूब बातें होती हैं और आप उन क्षणों को खास बनाने की कोशिश में जुटे रहते हैं। दरअसल लंबे वक्त तक साथ रहने की वजह से हम एक-दूसरे को कई बार ज्यादा सीरियस नहीं लेते हैं। ऐसे में पार्टनर का दिल भी दुखा बैठते हैं। जब आप लंबे दिनों बाद मिलते हैं तो आपके बीच का आकर्षण और प्यार बना रहता है और लव लाइफ में रोमांस भी दोगुना हो जाता है।

विज्ञापन

4 of 4
indian couple

आप जब लंबे वक्त बाद एक-दूसरे से मिलते हैं तो आपके पास बहुत कुछ कहने और आपके पार्टनर के पास बहुत कुछ सुनने के लिए होता है। ऐसे में आप काफी देर तक एक-दूसरे के साथ रोमांटिक शाम गुजार सकते हैं। हालांकि पार्टनर को मिस करने का मौका देने का मतलब यह नहीं है कि आप हर बार ऐसा करें और इस वजह से उससे दूर रहें। आपको कभी-कभी अपने पार्टनर को ऐसा मौका देना चाहिए अगर आप हर बार ऐसा करेंगे तो आपके रिलेशनशिप में दिक्कत पैदा हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें