फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों में शारीरिक संबंध से लेकर आत्मविश्वास तक इन 5 तरह से आपको परेशान करती है एंग्जाइटी

Wed, 11 Sep 2019 02:39 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
relationship
बहुत से लोग रोज के तनाव की वजह से एंग्जाइटी  पीड़ित है। आम शब्दों में एंग्जाइटी को चिंता, घबराहट या बेचैनी कहते हैं। यह कोई हैरानी वाली बात नहीं है। इस एंग्जाइटी की वजह से इंसान रात भर जगा रहता है। वह हमेशा अपने अनिश्चित भविष्य को लेकर चिंतित रहता है। यही नहीं वह इसकी वजह से लोगों से अलग होते चला जाता है। एंग्जाइटी से ग्रसित इंसान समझ नहीं पाता है कि ये हालात उसके रिलेशनशिप को भी प्रभावित कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह से घबराहट आपके रिलेशनशिप को प्रभावित करती है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्यार में खेल
पार्टनर पर अधिक निर्भर रहना
एंग्जाइटी की वजह से कोई भी इंसान परेशान हो जाता है। ऐसे में वह अपने पार्टनर के उपर निर्भर हो जाने की प्रवृति को जन्म दे देता है या वह पार्टनर से अलग-अलग रहने लगता है। ऐसा करने से कई बार आपका साथी घुटन महसूस करने लगता है। आपको बता दें कि ऐसे हालात किसी भी स्वस्थ रिशते के लिए अच्छी बात नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
relationship - फोटो : pixa
शारीरिक संबंध पर असर
जब आप इसकी वजह से अलग-अलग या खोए से रहने लग जाते हैं तो आपकी पार्टनर में रुचि कम होने लगती है। यह चीज आपके शारीरिक संबंध पर भी असर डालती है और आप अपने पार्टनर को पूरा आनंदित नहीं कर पाते हैं । पार्टनर में रुचि कम हो जाना आपके रिश्ते में भी दूरी ला सकती है।

4 of 6
love - फोटो : amar ujala
आत्मविश्वास की कमी
एंग्जाइटी से पीड़ित इंसान के अंदर आत्मविश्वास की भी कमी आ जाती है। उसे अपने काबिलियत पर भरोसा नहीं रह जाता है और हर चीज को लेकर संशय में रहने लग जाता है। ऐसे हालात कई बार पार्टनर संग झगड़े की वजह बन जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
relationship
बिना सोचे – समझे निर्णय लेना
एंग्जाइटी से पीड़ित इंसान बिना सोचे-समझे काम करने लग जाता है। इस दौरान वह कई बार ऐसे फैसले ले लेता है जिससे वह अपने साथ-साथ अपने रिलेशनशिप को भी नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
relationship - फोटो : file photo
खुलकर बात न करना
एंग्जाइटी से जूझ रहा इंसान अपनी बातों को खुलकर सामने नहीं रख पाता है। वह अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं कर पाता है। खुलकर बात न करने की वजह से कई बार पार्टनर के साथ गलतफहमी हो जाती है और झगड़े की वजह बन जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें