जब हम किसी के साथ रिश्ते में बंधते हैं, तो हमारी कई जिम्मेदारियां भी बनती हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि लोग इन जिम्मेदारियों से या तो दूर भागते हुए नजर आते हैं या फिर इन्हें सही ढंग से निभा नहीं पाते हैं। ऐसे में कई बार इसकी वजह से रिश्ता तक बिगड़ जाता है और ये सब ज्यादातर प्यार के रिश्ते में देखने को मिलता है। कई बार न चाहते हुए भी कई ऐसी गलती हो जाती हैं कि हमारा अपने पार्टनर से रिश्ता बिगड़ जाता है। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो हम आपको कुछ बातें बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखकर आप अपने रिश्ते में खटास पड़ने से बचा सकते हैं।