पति-पत्नी के रिश्ते में देखा जाता है कि दोनों ही एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं। हालांकि, वो कहते हैं न कि जहां प्यार होता है वहां छोटी-मोटी तकरार होना भी लाजमी है और पति-पत्नी के रिश्ते में ऐसा चलता रहता है। लेकिन कई बार ये छोटी-छोटी तकरार बड़ी लड़ाई में तबदली हो जाती है। हमें उन छोटी बातों का पता नहीं चल पाता, जिसकी वजह से कई बार मामूली बातों को लेकर पति-पत्नी एक-दूसरे से झगड़ा कर बैठते हैं। तो चलिए हम आपको उन छोटी बातों के बारे में बताते हैं, जिसकी वजह से अक्सर कपल के बीच झगड़े होते हैं।