फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर संग इन वजहों से हो सकता है ब्रेकअप, जानें कैसे बच सकते हैं आप

Wed, 24 Mar 2021 03:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज का दौर रिलेशनशिप का है। लोग एक-दूसरे के साथ रिश्ता जोड़ते हैं, समय बिताते हैं और जब अच्छा लगता है तो अपने इस रिश्ते को शादी का नाम देते हैं। लेकिन आजकल रिलेशनशिप में जो एक चीज काफी ज्यादा देखी जा रही है, वो है ब्रेकअप। ब्रेकअप होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। देखा जाता है कि कई पार्टनर के अंदर सहनशीलता नहीं है, जिस वजह से कई बार ब्रेकअप हो जाते हैं। तो चलिए आपको उन तरीकों के बारे में बताते हैं, जिनसे आप ब्रेकअप जैसी समस्या से बच सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
शक न करें
  • अगर आप अपने पार्टनर पर बेवजह शक करते हैं, और आपके पास कोई सबूत नहीं हैं। लेकिन मन में बेवजह का शक है, तो फिर आप गलत राह पर चल रहे हैं। अगर आपका पार्टनर किसी दूसरे व्यक्ति से बात करता है, किसी से मिलता है, उनके साथ कहीं बाहर जाता है आदि। वहीं, आप इन सब वजह से उन पर शक करते हैं, तो इस वजह से भी कई बार रिश्ते टूट जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
इन बातों को कहने से बचें
  • कहते हैं कि हमेशा सच बोलना चाहिए, लेकिन अगर आपको लगता है कि आप अपने पार्टनर से कोई ऐसा सच कहने जा रहे हैं जो सच तो है लेकिन बुरा है तो आपको अपने आप को रोक लेना चाहिए। कई बार देखा जाता है कि लोगों को बुरा सच पसंद नहीं होता। ऐसे में जब लोग अपने पार्टनर से ये सच कहते हैं, तो ये रिश्ते टूटने की वजह तक बन जाता है। इसलिए ऐसी चीजों से बचना चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
किसी भी चीज के लिए जबरदस्ती न करें
  • रिलेशनशिप में कई बार देखा जाता है कि कई बार ऐसा समय भी आता है, जब हम थोड़े समय के लिए अकेले रहना चाहते हैं। लेकिन पार्टनर ये नहीं समझ पाते और वो हमसे मिलने के लिए पीछे पड़े होते हैं। ऐसे में आपको अपने पार्टनर के पीछे नहीं पड़ना है। चाहे वो शॉपिंग जाने को लेकर हो, कहीं घूमने को लेकर हो, ज्यादा देर कॉल पर बात करने को लेकर हो आदि। इससे भी कई बार रिश्ते बिगड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
पार्टनर का सम्मान करें
  • जब आप किसी के साथ प्यार के रिश्ते में होते हैं, तो आपको अपने ईगो को अलग रखकर अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए। उनको हमेशा कुछ खास फील कराने की कोशिश करनी चाहिए, उनके हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहना चाहिए, उनकी हर एक बात को समझना चाहिए आदि। कई बार देखा जाता है कि अगर आप अपने पार्टनर के लिए समर्पित नहीं हैं, तो इसका मतलब कि आप सच्चे प्यार से दूर हैं और इस वजह से कई बार रिश्ते बिगड़ जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें