Parenting Tips: 'अगर अच्छे नंबर नहीं आए ना तेरा बाहर खेलना बंद, दोस्तों के साथ घूमना-फिरना बंद, और तो और जो खर्च करने के लिए पॉकेटमनी मिलती है, वो भी मिलना बंद....' इस तरह की बातें आपने अपने घर या घरों के आस-पास रहने वाले वाले पैरेंटस को कहते सुना होगा। पर, क्या आप जानते हैं कि इन्हीं बातों का प्रभाव बच्चे के दिमाग पर काफी ज्यादा पढ़ता है, जिस वजह से वो एंग्जाइटी का शिकार तक हो जाते हैं।
ऐसे में यदि आपके घर में किसी बच्चे का रिजल्ट आने वाला है तो उसे धमकाने की बजाए उसका उत्साह बढ़ाएं, ताकि रिजल्ट की टेंशन से वो भी खुद को दूर रख सके। अपने बच्चे को रिजल्ट की टेंशन से दूर रखने के लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने पड़ेंगे, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।