Contract Based Marriage Challenges: कॉन्ट्रैक्ट मैरिज आज के दौर में एक अनोखा और विवादास्पद कॉन्सेप्ट बन चुका है। कुछ लोगों के लिए यह समझदारी भरा फैसला होता है, तो कुछ के लिए यह सिर्फ एक सुविधा। लेकिन हर रिश्ते की नींव अगर भरोसे और ईमानदारी पर हो, तो वह ज्यादा मजबूत होता है। फिर चाहे वह कितने भी समय के लिए क्यों न हो। फिल्मों और सीरीज में होने वाली कॉन्ट्रैक्ट मैरिज अब असल जिंदगी में भी देखने को मिलती है। लेकिन इस तरह की शादी के फायदे और चुनौतियां क्या है। इस लेख के माध्यम से जानिए कि कॉन्ट्रैक्ट मैरिज क्या है, लोग क्यों इस तरह की शादी करते हैं और इस तरह की शादी से क्या क्या समस्याएं हो सकती हैं।