फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता मन तो इन तरीकों की लें मदद

Sat, 24 Dec 2022 01:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Kids - फोटो : istock
बच्चों की परवरिश आसान नही है। सही तरीके से बच्चों को शिष्टाचार और कायदा सिखाना जरूरी है। आजकल माता-पिता दोनों के कामकाजी होने से बच्चे की सही परवरिश मुश्किल हो जाती है। खासतौर पर जब बच्चे का मन पढ़ाई में ना लग रहा हो। बढ़ती उम्र के बच्चे अक्सर खेल-कूद और शरारत करने की वजह से पढ़ने में मन नहीं लगा पाते। अगर आपके बच्चे का मन भी पढ़ाई में नहीं लगता तो इन तरीकों की मदद से उसे पढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
kids - फोटो : istock
टाइम टेबल बनाएं
बच्चे का मन अगर पढ़ाई में नहीं लगता है तो उसके पढ़ने का नियत समय बना दें। फिर इस टाइम टेबल को फॉलो करने के लिए कहें। इस काम में आप उसकी मदद करें। निश्चत समय पर उसे याद दिलाएं कि अब उसके पढ़ने का टाइम हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
kids - फोटो : istock
हर चीज के लिए दें समय
कई बार माता-पिता बच्चे के ऊपर पढ़ाई का प्रेशर बनाने लगते हैं और दिनभर पढ़ते हुए ही देखना चाहते हैं। ऐसा करना बच्चे के साथ गलत होगा। उसके टाइम टेबल में पढ़ने के साथ ही खाली समय को भी निश्चित करें। जिससे कि वो अपने मनपसंद काम को उस खाली समय में कर सके। 

4 of 6
kids - फोटो : istock
जरूरी है एक निश्चित जगह
आपका घऱ कितना ही छोटा क्यों ना हो। एक छोटी मेज और कुर्सी बच्चे की पढ़ाई के लिए सेट करें। निश्चित स्थान पर पढ़ने की व्यवस्था बच्चे को ध्यान केंद्रित करने और पढ़ाई में मन लगाने में मदद करती है। इसलिए बच्चे के लिए एक निश्चित स्थान तय करें जहां पर बैठकर वो स्टडी कर सके। घऱ का एक एकांत कोना बेहतर होगा बच्चे की स्टडी के लिए। 
विज्ञापन

5 of 6
kids
जरूरी है रिफ्रेशमेंट
पढ़ाई के हर घंटे के बीच में उसे थोड़ी देर रिफ्रेशमेंट का भी दें। जब वो खुद को रिलैक्स करने का मौका दें। इससे दिमाग को आराम मिलता है और पढ़ाई में मन अच्छे से लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kids - फोटो : istock
बच्चे के खाने-पीने का रखें ध्यान
बच्चे के पढ़ाई वाले समय के बीच में खाने-पीने का भी ध्यान रखें। खाली पेट पढ़ने में मन नहीं लग सकता। इसलिए उसके भोजन का ख्याल रखें और हेल्दी चीजें खाने को दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें