फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Tips: दोस्त उधार के पैसे नहीं कर रहा वापस तो अपनाएं ये टिप्स, बिना विवाद मिल जाएंगे आपके रुपये

Tue, 20 Dec 2022 10:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दोस्त से उधार के पैसे वापस मांगने के टिप्स - फोटो : Istock

How To Get Borrowed Money Back : दोस्त अक्सर एक दूसरे की परेशानियों में साथ देते हैं। अगर किसी दोस्त को कोई दिक्कत होती है, तो दूसरा उसकी मदद के लिए आगे आता है। दोस्ती का रिश्ता होता ही ऐसा है लेकिन जब इसी दोस्ती के बीच पैसों का लेनदेन आ जाता है तो कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। ऐसा नहीं कि दोस्त की आर्थिक मदद नहीं करनी चाहिए। आर्थिक परेशानी में लोग हमेशा परिवार के बाद एक दोस्त की ओर ही रुख करते हैं। वह अपनी परेशानी दोस्त से साझा करके उनकी मदद लेते हैं। लेकिन जब बात पैसों की हो तो उधान मांगने वाले दोस्त और उधार देने वाले दोस्त, दोनों को ही सतर्क रहना चाहिए। दोस्त की मजबूरी जानकर लोग उसे पैसे उधार दे देते हैं। दोस्त भी विश्वास दिलाता है कि वह जल्द से जल्द उनके पैसे लौटा देगा। हालांकि कई बार कुछ ऐसे भी दोस्त होते हैं तो उधार का पैसा वापस लौटाना ही भी भूल जाते हैं। दोस्त को बुरा न लगे, इस कारण मदद करने वाला शख्स भी पैसों की वापसी की बात नहीं करता। लेकिन बहुत समय बीतने के बाद भी अगर आपका दोस्त उधार के पैसे वापस नहीं लौटा रहा तो आपको उससे इस बारे में बात करने की जरूरत है। अगर आपका भी कोई ऐसा कोई दोस्त है जो पैसे लेने के बाद वापस नहीं लौटा रहा और कोई न कोई बहाना बना रहा है तो सावधानी के साथ कुछ तरीकों को अपनाकर आप उससे पैसे वापस ले सकते हैं।
 

विज्ञापन

2 of 5
दोस्त से उधार के पैसे वापस मांगने के टिप्स - फोटो : istock
अपनी जरूरत बताएं

दोस्त से उधार के पैसे वापस मांगने हों तो उसे खुलकर अपनी जरूरत बताएं। दोस्त से कहें कि आपको पैसों की सख्त जरूरत है। चाहें तो अपनी जरूरत को साबित करने के लिए कोई साक्ष्य भी दिखा सकते हैं। इससे दोस्त भी आपकी मदद के लिए पैसों की वापसी की प्रयास करेगा। ध्यान रखें कि पैसों की लेनदेन की बात दोस्त से आमने सामने करें, फोन या मैसेज के जरिए उनसे पैसे न मांगें।
विज्ञापन

3 of 5
दोस्त से उधार के पैसे वापस मांगने के टिप्स - फोटो : istock
किश्तें तय करें

दोस्त को बड़ी रकम दी है, जिसे वह वापस करने में सक्षम नहीं है तो उधार के पैसों की वापसी के लिए एक किश्तें तय कर दें। दोस्त के साथ बात करके यह तय करें कि हर महीने कितना पैसा वह लौटा सकता है। ताकि दोस्त पर भी पैसों का बोझ न बढ़े और देर से ही सही, पर पैसों की वापसी हो सके। अगर दोस्त कोई बहाना बनाए तो उसे इसका मौका ही न दें और पैसों की लेनदेन का कॉन्ट्रैक्ट साइन करा लें।

4 of 5
दोस्त से उधार के पैसे वापस मांगने के टिप्स - फोटो : istock
दोस्त का सामान

उधार के पैसे लौटाने में दोस्त आनाकानी कर रहा हो तो उसकी कोई चीज अपने पास रख लें। दोस्त से कहें कि गारंटी के तौर पर उसकी कार, घर के कागज या अन्य कोई कीमती सामान आप रखना चाहते हैं। इससे दोस्त अपने सामान की वापसी के लिए आपका पैसा लौटाने की कोशिश करेगा। आपकी गारंटी वाली बात पर हो सकता है कि दोस्त नाराज हो जाए, इसलिए उसे महसूस कराएं कि आप उनसे उनकी कोई चीज इसलिए मांग रहे हैं तो ताकि आप भी अपने घर वालों को समझा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दोस्त से उधार के पैसे वापस मांगने के टिप्स - फोटो : istock
दोस्तों से लें मदद

उधार के पैसों की वापसी के लिए उपरोक्त तरीके अपनाने के बाद भी अगर दोस्त पैसे न लौटा रहा हो तो आप अपने काॅमन दोस्तों की मदद ले सकते हैं। हालांकि ये आखिरी तरीकों में से एक है। चाहें तो दोस्त के परिवार से भी बात कर सकते हैं। हो सकता है कि परिवार व अन्य दोस्तों को इस बारे में पता चलने पर वह शर्मिंदगी महसूस करें और आपके पैसे लौटा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें