फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके बीच आ गई हैं दूरियां तो घबराएं नहीं, इन टिप्स से दिल को लाएं करीब

Mon, 14 Sep 2020 11:23 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बिजी शेड्यूल के कारण या फिर और कई वजहों से एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैं या फिर किसी और वजह से आपके और पार्टनर की बीच दूरियां आ गई हैं, तो कोई बात नहीं, इस वजह से परेशान न हों बल्कि अपने पार्टनर के दिल के करीब जाने की कोशिश करें। अपने पार्टनर से दूर रहना किसी के लिए भी मुश्किल होता है। लेकिन कभी-कभी परिस्थितियां ऐसी होती है कि एक दूसरे से मिल नहीं पाते हैं। रिलेशनशिप में कुछ दिन की दूरियां होना भी सही रहता है। इससे एक दूसरे की अहमियत का अहसास होता है, जिससे रिश्ते में प्यार बढ़ता है। अगर आपका रिश्ता मजबूत है तो दूरियां होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है इसलिए ज्यादा परेशान न हों। बस दूर रहते हुए भी पार्टनर के दिल के करीब रहना बहुत जरुरी होता है। आइए जानते हैं कि कैसे जा सकते हैं पार्टनर के दिल के करीब...
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज के टाइम में सबस अच्छी बात है कि हम सब एक दूसरे से डिजिटल रुप से जुड़े हुए हैं। इसलिए जब पार्टनर की ज्यादा याद आए तो वीडियो कॉल पर बात करें, उनके साथ बिताए गए अच्छे पलों की यादें ताजा करें। लेकिन वीडियो कॉल करते समय पार्टनर की प्राइवेसी का ध्यान जरुर रखें। हो सकता है कि ऐसे अचानक वीडियो कॉल करने से उनको परेशानी हो। एक दूसरे को अच्छी और प्यार भरी इमोजी भेजें, ये अपने इमोशन्स को दिखाने का सबसे अच्छा तरीका है। बिना किसी बात के भी पार्टनर को छोटा सा प्यार भरा मैसेज भी करें, जिससे आप लोगों की बातचीत होती रहे और कन्यूनिकेशन गैप न हो।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
माना कि पार्टनर से दूर रहने पर मूड अच्छा नहीं रहता है लेकिन इसको लेकर ज्यादा गुस्सा न करें, क्योंकि हो सकता है वो गुस्सा पार्टनर पर निकल जाए। इसलिए जब आप दूर हों तो पार्टनर से गुस्से में बात बिल्कुल भी न करें। आप एक दूसरे से क्यों दूर हैं इस बात को समझें, अपने पार्टनर की परेशानी को समझने की कोशिश करें। इससे आप लोगों की आपसी समझ अच्छी होगी, जिससे रिश्ता मजबूत बनेगा।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर कुछ टाइम मिल रहा है तो एक दूसरे से कुछ देर के लिए मिल लें। किसी भीड़ वाली जगह पर जाने से अच्छा किसी शांत और हरियाली की जगह पर जाएं और सुकून से पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर बैठें। लेकिन अगर आप नहीं मिल पा रहे हैं तो खाना खाने के लिए एक टाइम डिसाइड करें और वीडियो कॉल पर डिनर करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें