फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2021: शादी में आ रही है बाधा, तो जरूर करें ये उपाय, बन जाएगा काम

Thu, 09 Sep 2021 12:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
हरितालिका तीज 2021 - फोटो : istock
लगभग हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी हो, उसका भी सभी की तरह एक हंसता-खेलता परिवार हो, अच्छा पति हो जो उसका हमेशा ख्याल रखे और आसपास खुशियां देने वाले ससुराल के लोग हों। एक लड़की के अपनी शादी को लेकर काफी सपने होते हैं। वहीं, लड़की के माता-पिता भी अपनी बेटी की शादी को लेकर कई सपने सजाते हैं। लेकिन कई लड़कियों के साथ दिक्कत आती है कि उन्हें शादी के लिए कोई अच्छा लड़का नहीं मिल पाता है। इसलिए उन्हें कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपको भी शादी के लिए जीवन साथी नहीं मिल पा रहा है या इसमें किसी तरह की अड़चन आ रही है, तो इस तीज के मौके पर ये अड़चनें हमेशा-हमेशा के लिए दूर हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप इस हरतालिका तीज के मौके पर क्या उपाय कर सकती हैं, जिससे आपको एक अच्छा वर मिलने में मदद मिल पाए।
विज्ञापन

2 of 4
हरितालिका तीज 2021 - फोटो : istock
कुमकुम करेगा मदद
  • अगर आपकी शादी होने में बाधाएं आ रही है, आपका रिश्ता कहीं होने के बाद या पहले ही बार-बार टूट रहा है, तो इस तीज के मौके पर आपको पीले वस्त्र पहनकर प्रदोष काल में मंदिर जाना चाहिए और वहां पर शिवलिंग पर चंदन लगाकर जल अर्पित करें। साथ ही ॐ पार्वतीपतये नमः मंत्र का जाप 108 बार करें और माता पार्वती को कुमकुम चढ़ाएं। इसके बाद आशीर्वाद के रूप में इस कुमकुम को खुद के माथे पर भी लगाएं।
विज्ञापन

3 of 4
हरितालिका तीज 2021 - फोटो : istock
इत्र और जल चढ़ाएं
  • जिन महिलाओं को अपने पति से प्रेम नहीं मिल पा रहा है। उन महिलाओं को इस दिन भगवान शिव के मंदिर में जाना चाहिए और यहां जाकर भगवान शिव को पहले जल और फिर इत्र चढ़ाएं। इससे आपका काम बन सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
हरितालिका तीज 2021 - फोटो : istock
भक्ति में खो जाएं
  • अगर आपको अपने मन पसंदीदा वर नहीं मिल रहा है या फिर शादीशुदा महिला की अपने पति से नहीं बन पा रही है। तो इस दिन ऐसी महिलाओं को पूरे भक्ति-भाव से पूरी रात जागकर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से महिलाओं की इच्छाएं पूर्ण होती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें