फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2023 Wishes: वैलेंटाइन पर इस तरह पार्टनर से करें प्यार का इजहार, भेजें ये आकर्षक वाॅलपेपर

Tue, 14 Feb 2023 07:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर दिन के लिए यहां आकर्षक वैलेंटाइन वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें डाउनलोड करके आप व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिए अपने पार्टनर को भेज सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2023 - फोटो : amar ujala

Happy Valentines Day 2023 Wishes: हर साल 14 फरवरी को मनाया जाने वाला वैलेंटाइन डे प्यार करने वालों के लिए खास दिन होता है। यह एक पर्व की तरह है, जिसे हर प्यार करने वाला सेलिब्रेट करना चाहता है। सात दिनों के वैलेंटाइन सप्ताह का हर दिन अपने पार्टनर के दिल के और करीब आने का मौका देता है। इसकी शुरुआत रोज डे से होती है। गुलाब देकर आप पार्टनर को इशारों में प्यार का इजहार करते हैं। प्रपोज डे पर लफ्जों में दिल की बात करते हैं। चॉकलेट डे और टेडी डे पर साथी का दिल जीतने की कोशिश करते हैं और हग डे व किस डे पर प्यार के स्पर्श को महसूस करते हैं।  इन सबके बाद आता है वैलेंटाइन डे। इस दिन आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन स्पेशल शुभकामना संदेश भेजकर प्यार का एहसास दिला सकते हैं। वैलेंटाइन डे के लिए इस लेख में आकर्षक वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें डाउनलोड करके आप व्हाट्सएप व फेसबुक के जरिए अपने पार्टनर को भेज सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 7
वैलेंटाइन डे 2023 - फोटो : amar ujala
मेरी बस एक तमन्ना थी जो हसरत बन गयी,
कभी तुमसे दोस्ती थी, अब मोहब्बत बन गयी।
कुछ इस तरह शामिल हुए तुम जिन्दगी में कि
सिर्फ तुझे ही सोचते रहना मेरी आदत बन गयी।

हैप्पी वैलेंटाइन डे
विज्ञापन

3 of 7
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2023 - फोटो : Amar Ujala
आपके आने से जिंदगी कितनी खूबसूरत है,
दिल में बसी है जो वो आपकी ही सूरत है।
दूर जाना नहीं हमसे कभी भूलकर भी,
हमें हर कदम पर सिर्फ आपकी जरूरत है।

हैप्पी वैलेंटाइन डे

4 of 7
वैलेंटाइन डे 2023 - फोटो : amar ujala
तेरे होठों पर हो बस मुस्कान,
ऐसा में कुछ आज करूं।
ना होने दूं कभी मोहब्बत कम,
इतना जी भर कर तुझे प्यार करूं।

हैप्पी वैलेंटाइन डे
 
विज्ञापन

5 of 7
वैलेंटाइन डे 2023 - फोटो : amar ujala
कुछ सोचूं तो तेरा ही ख्याल आता है,
कुछ बोलूं तो तेरा नाम आता है।
कब तक मैं छुपाऊं अपने दिल की बात,
तेरी हर एक अदा पर मुझे प्यार आता है।

हैप्पी वैलेंटाइन डे 
विज्ञापन

6 of 7
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2023 - फोटो : amar ujala
अब तो शाम-ओ-शहर मुझे रहता है बस ख्याल तेरा,
कुछ इस कदर दुआओं सा मिला है मुझे साथ तेरा।
अब कोई शिकवा और शिकायत नहीं उस खुदा से,
बस एक तुम्हें पाकर खुशियों से भर गया है दामन मेरा।

हैप्पी वैलेंटाइन डे 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2023 - फोटो : amar ujala
अजीब सी खुशी है आप में, 
कि हम आप के ख्यालों में खोए रहते हैं।
ये सोचकर के आप ख्वाबों में आओगे,
हम दिन में भी सोए रहते हैं।

हैप्पी वैलेंटाइन डे 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें