I Love You: प्यार के महीने में वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जा रहा है। कपल हर दिन अपने पार्टनर के लिए खास बनाने के अलग अलग तरीके अपना रहे हैं। कभी गुलाब का फूल देकर तो कभी चाॅकलेट व टेडी देकर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। युवा अपने पार्टनर को या पहली बार किसी से प्यार का इजहार करने के लिए कुछ खास और यादगार तरीकों की तलाश में रहते हैं। वह सबसे जुदा और यूनिक तरीके से प्यार का इजहार करना चाहते हैं। इसके लिए कई आइडियाज अपनाते हैं। कोई पार्टनर को रोमांटिक जगह पर तो कोई उन्हे सरप्राइज देकर प्रपोज करता है। हालांकि दिल की बात कहने के लिए एक तरीका और है। अगर आप पार्टनर से कहना चाहते हैं कि 'मैं तुमसे प्यार करता हूं' इसे कहने के लिए I Love You कह सकते हैं। लेकिन इस बार कई दूसरी खूबसूरत भाषाओं में I Love You कहें। हिंदी और अंग्रेजी में ही नहीं अन्य भाषाओं में उनसे दिल की बात कहें और उन्हें इसके मतलब को समझने का मौका दें। इससे पार्टनर आपकी बुद्धिमता से इम्प्रेस हो सकता है, साथ ही प्रपोज करने का आपका ये तरीका उन्हें जरूर पसंद आ सकता है। आइए जानते हैं I Love You को 10 अलग भाषाओं में कैसे कहें।