Happy Valentine Week Wishes: 7 फरवरी से वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो रही है। जिसमें रोज डे, प्रपोज डे, चाॅकलेट डे, टेडी डे, प्राॅमिस डे, हग डे, किस डे और वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। यानी 14 फरवरी तक हर दिन आपको मौका मिलेगा, अपने क्रश का दिल जीतने का, या अपने रोमांस को अधिक गहरा बनाने का।
अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो उसे अपने दिल का बात इशारो, तोहफों या अहसासों से बता सकते हैं। वहीं अगर आप पहले से किसी के साथ रिश्ते में हैं तो उसे खास महसूस कराकर अपना रिश्ता और पक्का बना सकते हैं।
कुल मिलाकर अगले सात दिनों तक हर दिन प्यार की खुशबू, मिठास और एहसास आपके रिश्ते को और भी अधिक गहरा बना सकता है। ऐसे में कुछ प्यार भरे संदेश भेजकर आप अपने दोस्तों, पार्टनर या क्रश को वैलेंटाइन वीक के लिए तैयार रहने की सलाह दे सकते हैं और इन संदेशों से बता सकते हैं कि मुहब्बत- ए-सप्ताह आ गया है।
यहां हफ्ता-ए-मोब्बत की खूबसूरत शायरियां दी जा रही हैं, इन्हें भेजकर अपने प्रिय के दिल पर दस्तक दे सकते हैं।