फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Celebration For Single: सिंगल लोग कैसे मनाएं वैलेंटाइन, ताकि अकेलापन न हो महसूस

Sat, 07 Feb 2026 02:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Valentine Week Celebration 2026: सिंगल लोग वैलेंटाइन सप्ताह पर खुद को अकेला न समझें, बल्कि खुद से प्यार करें। जब आप खुद के साथ खुश रहना सीख लेते हैं, तब अकेलापन खुद-ब-खुद दूर हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 1
सिंगल लोग वैलेंटाइन वीक कैसे मनाएं - फोटो : Adobe
Valentine Week 2026 Celebration: वैलेंटाइन सप्ताह आते ही सोशल मीडिया कपल फोटो, तोहफे और प्रपोजल्स से भर जाता है। ऐसे में अगर आप सिंगल हैं तो अकेलापन और उदासी महसूस होना बिल्कुल सामान्य है। खासकर अगर आप वैलेंटाइन सप्ताह पर किसी कपल को देखते हैं। लेकिन वैलेंटाइन सिर्फ कपल्स के लिए नहीं है। ये खुद से प्यार करने, अपनों के साथ समय बिताने और खुद को बेहतर समझने का भी मौका है।

सिंगल लोग वैलेंटाइन सप्ताह पर खुद को अकेला न समझें, बल्कि खुद से प्यार करें। जब आप खुद के साथ खुश रहना सीख लेते हैं, तब अकेलापन खुद-ब-खुद दूर हो जाता है। यहां जानिए सिंगल रहते हुए वैलेंटाइन सप्ताह को कैसे एंजॉय करें, ताकि अकेलापन नहीं बल्कि पॉजिटिविटी महसूस हो।


खुद से प्यार को दें प्राथमिकता

वैलेंटाइन सप्ताह खुद को प्राथमिकता देने का बेस्ट टाइम है।
  • अपनी पसंद की चीज़ खरीदें
  • स्पा, हेयरकट या सेल्फ-केयर डे प्लान करें
  • खुद को आई लव यू कहना सीखें

दोस्तों और फैमिली के साथ समय बिताएं

प्यार सिर्फ रोमांटिक नहीं होता। कुछ रिश्ते हैं जो आपको अकेलापन महसूस नहीं होने देते।
  1. दोस्तों के साथ मूवी या आउटिंग
  2. फैमिली के साथ डिनर
  3. पुराने दोस्त से कॉल या चैट

अपने शौक और पैशन पर फोकस करें

वैलेंटाइन सप्ताह को कुछ सीखने का सप्ताह बनाएं। जब दिमाग बिज़ी होता है, तो अकेलापन दूर रहता है।
  • नई स्किल सीखें
  • फिटनेस या योग शुरू करें
  • म्यूज़िक, पेंटिंग, राइटिंग ट्राय करें

सोशल मीडिया से थोड़ा ब्रेक लें

लगातार कपल कंटेंट देखने से, तुलना की भावना बढ़ती है और खुद पर शक होता है। इससे बचने के लिए,
  • इंस्टाग्राम या फेसबुक लिमिट करें
  • मोटिवेशनल या फन कंटेंट देखें

खुद को डेट पर ले जाएं

ये बिल्कुल नॉर्मल और हेल्दी है। खुद के साथ समय बिताना आत्मनिर्भर बनाता है।
  • अपने पसंदीदा कैफे जाएं
  • अकेले मूवी देखें
  • पार्क में वॉक करें

अपने भावनाओं को समझें

अगर उदासी है, तो उसे दबाएं नहीं।
  • जर्नल लिखें
  • अपने फीलिंग्स को स्वीकार करें
  • खुद को समय दें


भविष्य के लिए खुद को तैयार करें
  • भावनात्मक मैच्योरिटी बढ़ाएं
  • अपनी सीमाएं समझें
  •  जल्दबाज़ी में रिश्ते में न जाएं

याद रखें, सही रिश्ता तब आता है, जब आप उसके लिए तैयार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें