फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Day 4 Wishes: नवरात्रि का चौथा दिन आज, इन शुभकामना संदेशों से मां कूष्मांडा की लगाएं जयकार

Thu, 25 Sep 2025 10:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Navratri Day 4 Wishes: यहां कुछ खास संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर चतुर्थ नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं और प्रियजनों को देवी पूजन के लिए जागरूक कर सकते हैं। माता कूष्मांडा का बीज मंत्र, पूजन मंत्र किसी शुभ संदेश से कम नहीं। इसका जाप आपके मन को शांति और प्रसन्नता देगा।
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा - फोटो : Amar Ujala
Navratri Day 4 Wishes: आज नवरात्रि की तृतीय और चतुर्थ दोनों तिथियां हैं। दरअसल, इस बार शारदीय नवरात्रि 2025 दस दिन की पड़ रही है। 22 सितंबर 2025 से नवरात्रि की शुरुआत हुई तो वहीं 1 अक्तूबर 2025 को नवमी तिथि लगेगी। इस बीच 24 और 25 सितंबर सुबह 7 बजे तक नवरात्रि की तृतीय तिथि पड़ी। उसके बाद चतुर्थ नवरात्रि आरंभ हुई तो दो दिन यानी 25 और 26 सितंबर को मनाई जा रही है।

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होती है। देवी का यह स्वरूप अष्टभुजा धारी है। उनका वाहन सिंह है जो शक्ति और साहस का प्रतीक है। कूष्मांडा माता सृष्टि की आदिशक्ति मानी जाती हैं। आज मां कूष्मांडा की पूजा करके साहस और शक्ति का वरदान प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अपने प्रियजनों को भी मां कूष्मांडा की पूजा के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है

यहां कुछ खास संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर चतुर्थ नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं और प्रियजनों को देवी पूजन के लिए जागरूक कर सकते हैं। माता कूष्मांडा का बीज मंत्र, पूजन मंत्र किसी शुभ संदेश से कम नहीं। इसका जाप आपके मन को शांति और प्रसन्नता देगा।
विज्ञापन

2 of 5
Navratri 2025 wishes - फोटो : अमर उजाला
मां कूष्मांडा बीज मंत्र

ऐं ह्री देव्यै नम:
विज्ञापन

3 of 5
Shardiya Navratri Day 4 - फोटो : amar ujala
मां कूष्मांडा पूजन मंत्र
 

सुरासंपूर्णकलशं, रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां, कूष्मांडा शुभदास्तु मे।

4 of 5
नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा - फोटो : Amar Ujala

मां कूष्मांडा का प्रिय भोग
 

 

मां कूष्मांडा को नवरात्रि का चौथा दिन समर्पित होता है। ऐसे में उनके लिए आप खास भोग तैयार कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि मां कूष्मांडा को मालपुआ का भोग अतिप्रिय है, ऐसे में आप उनके लिए घर पर स्वादिष्ट मालपुए तैयार कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shardiya Navratri Day 4 - फोटो : amar ujala


मां कूष्मांडा की आरती


कूष्मांडा जय जग सुखदानी।
मुझ पर दया करो महारानी॥

पिगंला ज्वालामुखी निराली।
शाकंबरी माँ भोली भाली॥

लाखों नाम निराले तेरे ।
भक्त कई मतवाले तेरे॥

भीमा पर्वत पर है डेरा।
स्वीकारो प्रणाम ये मेरा॥

सबकी सुनती हो जगदंबे।
सुख पहुँचती हो माँ अंबे॥

तेरे दर्शन का मैं प्यासा।
पूर्ण कर दो मेरी आशा॥

माँ के मन में ममता भारी।
क्यों ना सुनेगी अरज हमारी॥

तेरे दर पर किया है डेरा।
दूर करो माँ संकट मेरा॥

मेरे कारज पूरे कर दो।
मेरे तुम भंडारे भर दो॥

तेरा दास तुझे ही ध्याए।
भक्त तेरे दर शीश झुकाए॥
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें