Unique P Letter Name: बच्चे के नाम का चुनाव माता-पिता के लिए हमेशा खास और यादगार पल होता है। नाम न केवल पहचान है, बल्कि बच्चे के व्यक्तित्व, संस्कार और भाग्य पर भी सकारात्मक असर डालता है। ऐसे में बच्चे का नाम रखते समय, उसका अर्थ, भाव का ज्ञान होना भी जरूरी है। कई लोग राशि के मुताबिक बच्चे का नाम रखते हैं तो कुछ पंडित के बताए अक्षर से शुरू होने वाले नाम का चयन करते हैं। कई माता पिता अपने नाम के पहले अक्षर से मेल खाता नाम अपने बेटे या बेटी को देना चाहते हैं।
एक ओर घर के बड़े-बुजुर्ग या दादा दादी बच्चे को पवित्र धार्मिक नाम देना चाहते हैं ताकि बच्चे पर ईश्वर का आशीर्वाद रहे तो वहीं आज के माता पिता बच्चे के नाम में आधुनिकता चाहते हैं। ऐसे में बच्चे के लिए उस नाम का चयन करें, जो आज के जमाने के मुताबिक माॅडर्न हो लेकिन उसका अर्थ धार्मिकता से जुड़ा हो। अगर आपको बेटा हुआ है और आप अपने लड़के का नाम पी अक्षर से रखना चाहते हैं और वो भी धार्मिक और आधुनिक तो यहां हम आपके लिए शानदार नामों की सूची लेकर आए हैं।