फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा की सबसे अलग और खास शुभकामनाएं, जिसे पढ़कर हर किसी का दिन शुभ हो जाएगा

Mon, 06 Oct 2025 08:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Sharad Purnima 2025:  शरद पूर्णिमा के मौके पर अपने प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को सुंदर संदेश भेजकर शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दे सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
Happy Sharad Purnima 2025:  शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो अश्विनी माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 6 अक्तूबर को है, ऐसे में ये त्योहार 6 अक्तूबर को मनाया जाएगा। शरद पूर्णिमा पर लोग अपने घरों को सजाते हैं और फिर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी  विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। देवी लक्ष्मी को समर्पित शरद पूर्णिमा तिथि को बहुत से लोग तो व्रत-उपवास भी करते हैं। इस दिन चंद्रमा की किरणों को विशेष महत्व दिया जाता है, जिसे स्वास्थ्य और समृद्धि का स्रोत माना जाता है।

मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है, इसलिए शरद पूर्णिमा पर रात को खुले आसमान के नीचे खीर रखते हैं और फिर इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। इस खास दिन पर आप अपने प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को खूबसूरत संदेश भेजकर शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां कुछ सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे डाउनलोड करके आप सभी को भेजकर शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दे सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 7
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
 चंद्रमा का आशीर्वाद आप पर जमकर बरसे,
चांद सी शीतलता शुभ्रता कोमलता से मन हरषे,
उदारता प्रेमलता से मन भर जाए,
हर अपना-पराया इस दिन खुश हो जाए।

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

3 of 7
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

हो आप पर धन की वर्षा अपार,
मिले सुख समृद्धि बेशुमार,
हर रात बनकर आए शरद पूर्णिमा,
मिले जीवन में खुशियां बेशुमार।

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं

4 of 7
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
घर में धन की बरसात हो, लक्ष्मी का वास हो।
सभी संकटों का नाश हो, मन में सदा शांति का वास हो।

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 7
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

आओ मिलकर शरद पूर्णिमा पर आज खुशी मनाएं,
 चंद्रमा का आशीर्वाद लें और सिर नवा कर अपना जीवन को समृद्ध बनाएं

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

खुशी हर रात चांद बनकर आए,
दिन का उजाला शान बनकर आए,
कभी दूर ना हो आपके चेहरे से हंसी,
शरद पूर्णिमा ऐसी सौगात लेकर आए।

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
आशा है शरद पूर्णिमा का त्योहार आपके जीवन में नई उमंग लेकर आए,
आपको और आपके परिवार को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें