Happy Sharad Purnima 2024 Wishes: 16 अक्तूबर 2024 को शरद पूर्णिमा का पर्व है। यह पर्व अश्विनी माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। शरद पूर्णिमा के मौके पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के विधि पूर्वक पूजन का विधान है। देवी लक्ष्मी को समर्पित शरद पूर्णिमा तिथि को लोग उपवास करते हैं। चावल की खीर बनाते हैं, जिसे भोग के रूप में खाने के लिए चांदनी में रखा जाता है।
माना जाता है कि इस दिन चांद की रोशनी में खीर रखने से उसमें अमृत की बूंदें गिर जाती हैं और ये अमृत बन जाता है। शरद पूर्णिमा के मौके पर अपने प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को सुंदर संदेश भेजकर शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां कुछ सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे सभी को भेजकर शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दे सकते हैं।