Unique Baby Boy Or Girl Names on Moon: प्रकृति में बेहद खूबसूरत चीजें हैं, लेकिन जब भी खूबसूरती की तुलना करनी होती है तो सबसे पहले चांद से की जाती है, जो रात के अंधेरे को रोशन करता है। चांद सुंदरता का प्रतीक है तो वहीं धार्मिक महत्व भी रखता है। हिंदू-मुस्लिम समाज के कई त्योहार चांद के दीदार पर निर्भर करते हैं। हिंदू पर्व में चांद का विशेष योगदान है। इसी महीने में दो खास पर्व हैं जो चांद से जुड़े हुए हैं। पहला शरद पूर्णिमा और दूसरा करवा चौथ।
शरद पूर्णिमा को आसमान से अमृत की वर्षा होती है। करवा चौथ को पत्नियां अपने पति लंबी आयु के लिए उपवास करती हैं और चांद निकलने पर व्रत खोलती हैं। चांद की इतनी महत्वता है कि हर कोई अपने हर में एक चांद की उम्मीद तो रखता ही है। अब अगर इस माह घर पर नन्हा मेहमान आ रहा है तो उस सुंदर और नाजुक नन्हीं सी जान को चांद सा नाम देकर शरद पूर्णिमा और करवा चौथ के साथ एक और चांद का आना सेलिब्रेट कर सकते हैं।
यहां चांद से जुड़े कुछ सुंदर नामों की सूची दी जा रही है जो आपके बेटे या बेटी दोनों के लिए उपयुक्त रहेंगे। ये नाम न केवल सुंदरता के प्रतीक हैं बल्कि काफी यूनिक और नए हैं।