Happy Ram Navami 2025 Wishes: रामलला का जन्म हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ऐसी मान्यता है कि त्रेता युग में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। इसीलिए हर साल धूमधाम से चैत्र माह की नवमी के दिन रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
भगवान श्रीराम सत्य, अहिंसा और न्याय के प्रतीक माने जाते हैं, ऐसे में हर किसी को उन्हीं के पदचिन्हों पर चलने की सलाह दी जाती है। रामलला के जन्म के दिन न सिर्फ मंदिरों में पूजा-पाठ होती है, बल्कि उनके जन्मोत्सव को बेहद ही खास तरह से मनाया जाता है। ऐसे में आप रामलला के जन्म से पहले ही अपनों को उनके जन्म की बधाई भेज दें। यहां कुछ बधाई संदेश दिए जा रहे हैं।