फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Day 8 Wishes: माता महागौरी के मंत्रों के जाप के साथ करें दिन शुरू, स्वजन को दें अष्टमी की शुभकामनाएं

Sat, 05 Apr 2025 07:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है। जो लोग नवरात्रि का पहला और अंतिम उपवास करते हैं, वह अष्टमी तिथि को व्रत धारण करते हैं। इस दिन माता की उपासना के साथ ही हवन और कुछ स्थानों पर कन्यापूजन का विधान है।
विज्ञापन
1 of 6
मां महागौरी - फोटो : Adobe
Navratri Day 8 Wishes : चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से हुई, जिसका समापन 6 अप्रैल 2025 को हो रहा है।  इस वर्ष द्वितीय और तृतीय नवरात्रि एक ही दिन पड़ी। इस कारण 5 अप्रैल को दुर्गा अष्टमी मनाई जा रही है। नवरात्रि के नौ दिन माता के अलग अलग नौ स्वरूपों की पूजा होती है। दुर्गा अष्टमी को माता महागौरी की अराधना की जाती है। माता महागौरी पार्वती मां का रूप हैं। अष्टमी उपवास करने वाले दुर्गा अष्टमी पर व्रत धारण करते हैं और नवमी को पारण करते हैं। ऐसे में आज लोग माता के बीज मंत्र का जाप, दुर्गा चालीसा या सप्तसती का पाठ करते हैं। 

माता के जयकारों और देवी गीतों व भजन कीर्तन के साथ दिन की शुरुआत करें। अपने स्वजन को मां महागौरी की तस्वीर और मंत्र भेजकर शुभकामनाएं दें। यहां दुर्गा अष्टमी के कुछ भक्तिमय संदेश दिए जा रहे हैं जो आप अपने करीबियों को भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
नवरात्रि दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
मां महागौरी का बीज मंत्र
 
श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:।
विज्ञापन

3 of 6
नवरात्रि दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
अपने प्रियजनों और परिजनों को नवरात्रि के आठवे दिन दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं भेजें। उन्हें माता महागौरी की सुंदर तस्वीरें भेजें ताकि आपके साथ ही आपके परिजन भी मां के दर्शन कर सकें।

दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 6
नवरात्रि दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
दो करें मां दुर्गा का मनन,
कटे उसके सारे कलेश
युग-युग में साधु-मुनि देते 
हैं सबको यह उपदेश।

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं 
विज्ञापन

5 of 6
नवरात्रि दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

मैया हैं आती नवरात्रों में 
नाचेंगे हम सब जगरातों में
मां की मूरत बसी है आंखों में
मिलकर पूजन करेंगे नवरात्रों में।



दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवरात्रि दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
दुर्गा अष्टमी का त्योहार
जीवन में लाएं खुशियां अपार।
मां दुर्गा पधारें आपके द्वार
हमारी मनोकामना मां करो स्वीकार।

दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें