Happy Mother's Day 2023 Wishes: दुनियाभर के तमाम देशों में आज मदर्स डे मनाया जा रहा है। यह दिन हर मां को समर्पित है । हर साल मई माह के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाते हैं । इस दिन बच्चे अपनी मां को तोहफे देकर, उनसे प्यार भरी बातें करके ये महसूस कराने की कोशिश करते हैं कि बच्चे के जीवन में मां का स्थान कितना ऊंचा है। रोजाना की जिंदगी में बच्चे मां को उनके प्यार, समर्पण और योगदान के लिए आभार नहीं दे पाते, इसलिए मातृत्व दिवस मौका है मां को नमन करने का और अपने दिल की बात मां को बताने का। इसलिए इस वर्ष के मदर्स डे को मां के लिए सबसे खास और यादगार बनाने के लिए उनसे अपने दिल की बात कुछ कविताय ढ़ंग से कहें। मां को आकर्षक वाॅलपेपर और सुंदर पंक्तियां भेजकर अपना प्यार जताएं। यहां से मदर्स डे के प्यार भरे वाॅलपेपर्स को डाउनलोड कर सकते हैं।