फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother Day 2023: मां बेटी के रिश्ते की पांच सबसे खास बातें, बेटे भी नहीं कर पाते बराबरी

Sun, 14 May 2023 10:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मां-बेटी - फोटो : Istock
Mother Day 2023: एक मां और बच्चे का रिश्ता सबसे खूबसूरत होता है। बच्चे के जन्म से पहले ही मां से उसका रिश्ता बन जाता है। जन्म के बाद शिशु के लिए मां का प्यार दिन प्रतिदिन बढ़ता जाता है। बेटा हो या बेटी मां के साथ उनका रिश्ता बहुत मजबूत होता है। लेकिन जब बच्चा बड़ा होने लगता है, तो वह अपनी दुनिया में खो जाता है। उम्र के साथ बच्चा व्यस्तता के चलते अपने अभिभावकों से दूर हो सकता है लेकिन बेटी का रिश्ता वक्त के साथ मां के उतने ही करीब हो जाता है। बेटी का जन्म महिला को मां ही नहीं बल्कि एक दोस्त बना देता है। दरअसल मां के लिए भले ही बेटा और बेटी एक हो, लेकिन बेटी उनका जीवन अधिक उत्साह बना सकती है। मां और बेटी के रिश्ते की पांच सबसे खास बातें हैं, जिसकी बराबरी एक बेटा भी नहीं कर पाता। आइए जानते हैं मां और बेटी के रिश्ते की सबसे खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
मां बेटी - फोटो : Istock
मां और बेटी की दोस्ती

मां और बेटी का सबसे खास रिश्ता उनके बीच की दोस्ती होती है। बड़े होने पर बेटी की पहली दोस्त माँ होती है। वहीं एक महिला शादी के बाद अपने दोस्तों से भले ही दूर हो जाएं लेकिन बेटी के जन्म के बाद मां के लिए वह उनकी परमानेंट दोस्त बन जाती हैं। वह दोनों एक दूसरे से अपने दिल की बात कर सकती हैं। मां और बेटी के बीच की बातें सामान्यतः: एक जैसी होती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मां बेटी - फोटो : Istock
मां के सपनों का माध्यम

अक्सर शादी से पहले हर महिला के कुछ सपने होते हैं, जो वह अगर पूरा नहीं पाती तो अपने बच्चों से उसकी उम्मीद करती हैं। खासकर अगर महिला की बेटी होती है, तो उनकी उम्मीदें और अधिक बढ़ जाती हैं। अपनी उम्मीदों को पूरा करने के लिए मां बेटी पर निर्भर हो जाती हैं। ऐसे में बेटी भी अपनी मां के सपनों को सच करने का एक जरिया बन जाती है।

4 of 5
मां के लिए ट्रैवल आइडियाज - फोटो : istock
मां बेटी के बीच शेयरिंग

जब बेटी बड़ी हो जाती है तो मां के साथ अपनी चीजों को आसानी से शेयर कर सकती है। अक्सर बेटियां अपनी मां की साड़ी या ज्वेलरी को कैरी करती हैं, तो वहीं मां भी खास मौकों या ट्रिप पर बेटी के आउटफिट या मेकअप को अपना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेटी के लिए मां की सीख - फोटो : instagram/weddingwireindia
बातें शेयर करना

एक बेटी को दुनियादारी से लेकर घर परिवार संभालने तक हर बात के लिए उसकी मां सिखाती है। मां ही बेटी को उठने, बैठने और चलने का सलीका सिखाती है। जब बेटी शादी के बाद अपने ससुराल जाने वाली होती है, तो उसे घर गृहस्थी की बाते मां ही सिखाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें