फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Men's Day: आज है अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस, इन संदेशों से पापा, भाई और दोस्तों को महसूस कराएं खास

Tue, 19 Nov 2024 04:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुंदर संदेशों को माध्यम से जीवन से जुड़े मर्दों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।  यहां आपको अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के आकर्षक शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे पिता, बेटे, दोस्त या पति को भेज सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2024 के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
Happy International Men's Day 2024 Wishes : आज यानी 19 नवंबर 2024 अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस समाज में पुरुषों के योगदान की सराहना के उद्देश्य से मनाया जाता है। किसी भी परिवार से लेकर समाज और  राष्ट्र के निर्माण व विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। हालांकि पिछले कुछ दशकों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में भरसक प्रयास हो रहा है लेकिन पुरुषों के स्वास्थ्य और उन्नति पर भी ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। पुरुषों के मानसिक विकास, सकारात्मक गुणों की सराहना और  लैंगिग समानता के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है।

ऐसे में आपको भी अपने जीवन से जुड़े पुरुषों के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहिए। आज का दिन पिता, भाई, पति, प्रेमी, दोस्त या बेटे को खास महसूस कराने के लिए अच्छा मौका प्रदान करता है। सुंदर संदेशों को माध्यम से जीवन से जुड़े मर्दों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।  यहां आपको अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के आकर्षक शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे पिता, बेटे, दोस्त या पति को भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala

दुआओं की सौगात लिए दिल की गहराइयों से,
चांद की रोशनी से फूलों के कागज पर,
आपके लिए सिर्फ कुछ लफ्ज

पुरुष दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala

दर्द सहता है, फिर भी कुछ नहीं कहता है
पुरुष है बिना थके मेहनत करता है।

पुरुष दिवस की शुभकामनाएं

4 of 6
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala

पुरुष महिलाओं के जीवन का अभिन्न अंग हैं
परिवार में उनकी मौजूदगी बेहद जरूरी है।
हमारी खुशी के लिए खुद को समर्पित कर देते हैं,
बच्चों की परवरिश के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।

पुरुष दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala

आज है हम सब के लिए बहुत खास दिन
मेरे जीवन के हर मर्द को शुभकामनाएं।

पुरुष दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala

दिए जलते और जगमगाते रहें
आप हमेशा मुस्कुराते रहें।
जब तक है जिंदगी, दुआ है मेरी
आप ईद के चांद की जगह जगमगाते रहें।

पुरुष दिवस की शुभकामनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें