Happy Hariyali Teej 2024 Wishes : 7 अगस्त 2024 को हरियाली तीज मनाई जा रही है। हरियाली तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। महिलाएं सोलह श्रृंगार करके शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और उपवास करती हैं। तीज का व्रत भी करवाचौथ की तरह निर्जला यानी बिना पानी के सेवन से मनाया जाता है। सुहागिन सुखी पारिवारिक जीवन की कामना के साथ उपवास और पूजा करती हैं तो वहीं कन्याएं मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए हरियाली तीज मनाती हैं।
सावन में मनाया जाने वाला यह पर्व बरसात के कारण हरियाली को अधिक बढ़ा देता है। हरियाली तीज पर महिलाएं झूला डालकर त्योहार मनाती हैं और तीज के गीत गाती हैं। हरियाली तीज के मौके पर आप अपनी सखी सहेलियों को खूबसूरत संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां हरियाली तीज के सुंदर शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप रिश्तेदारों, दोस्तों और अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।