फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा पर भेजें शुभकामनाएं, इन खास संदेशों से गुरु का करें सम्मान

Sun, 21 Jul 2024 08:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

गुरु पूर्णिमा के खास संदेश भेजकर गुरुजनों का सम्मान करें और उन्हें गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दें।
विज्ञापन
1 of 6
गुरु पूर्णिमा 2024 - फोटो : amar ujala
Happy Guru Purnima 2024 Wishes : 21 जुलाई 2024 को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा तिथि को महाभारत के रचयिता वेद व्यास का जन्म हुआ था। यह दिन गुरुजनों के सम्मान में मनाते हैं।

गुरु पूर्णिमा उन महान शिक्षकों और गुरुओं को समर्पित है, जो हमारे भविष्य का निर्माण करते हैं। इस  दिन गुरु की पूजा की जाती है और जीवन में मार्गदर्शन करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया जाता है।

यहां गुरु पूर्णिमा के खास संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे गुरुजनों को भेजकर शुभकामना दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
गुरु पूर्णिमा 2024 - फोटो : Amar Ujala
गुरु बिना ज्ञान नहीं ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
गुरु पूर्णिमा 2024 - फोटो : Amar Ujala
गुरु की महिमा न्यारी है,
अज्ञानता को दूर करके
ज्ञान की ज्योत जलाई है,
गुरु की महिला न्यारी है।

हैप्पी गुरु पूर्णिमा

4 of 6
गुरु पूर्णिमा 2024 - फोटो : Amar Ujala
माता-पिता ने जन्म दिया पर
गुरु ने जीने की कला सिखाई
ज्ञान चरित्र और संस्कार की 
हमने शिक्षा पाई।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
गुरु पूर्णिमा 2024 - फोटो : Amar Ujala
मां-बाप की मूरत है गुरु
कलयुग में भगवान की सूरत है गुरु
आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें
अपने गुरु को प्रणाम।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरु पूर्णिमा 2024 - फोटो : Amar Ujala
माटी से मूरत गढ़े, सदयुग फूंके प्राण
कर अपूर्ण को पूर्ण गुरु, भव से देता त्राण।

शुभ गुरु पूर्णिमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें