Guru Purnima 2024 Dohe: आज यानी 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा तिथि को महाभारत के रचयिता वेद व्यास का जन्म हुआ था। यह दिन गुरुजनों के सम्मान में मनाते हैं।
गुरु पूर्णिमा उन महान शिक्षकों और गुरुओं को समर्पित है, जो हमारे भविष्य का निर्माण करते हैं। इस दिन गुरु की पूजा की जाती है और जीवन में मार्गदर्शन करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया जाता है।
कई साहित्यकारों ने गुरु की महिमा दोहों के जरिए की। यहां ऐसे ही सुंदर अर्थ वाले दोहे दिए जा रहे हैं, जिनको संदेशों के माध्यम से गुरुजनों को भेज सकते हैं।
गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने गुरु को सम्मान देते हुए इन खूबसूरत दोहे को भेजकर उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं।