खाना बनाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां सब्जी छीलते समय थिन लेयर निकालें, अधिक मोटे छिलके निकालने से पौष्टिकता खत्म हो जाती है। रेसिपी में सामग्री को सही अनुपात में मिलाना चाहिए, ताकि स्वाद अच्छा लगे। बाजार के मसाले इस्तेमाल करते समय अच्छी क्वालिटी और एक्सपायरी डेट का ध्यान रखना चाहिए। नॉन स्टिक बर्तनों की बजाए कास्ट आयरन, सिरेमिक या स्टेनलेस स्टील से बने कुकवेयर को प्राथमिकता दें। ज्यादा फ्राई डिश अनहेल्दी होती हैं, इसलिए स्टीम करके या तलने के स्थान पर एयर फ्रायर करें। सब्जी उबालने के बाद उसका पानी न फेंके, बल्कि किसी अन्य रेसिपी या आटा गूंथने में करें। फूड