Happy Govardhan Puja 2023 Wishes : इस वर्ष गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को मनाई जा रही है। गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण से संबंधित है। कहा जाता है कि बाल्यकाल में कान्हा ने ब्रजवासियों को इंद्रदेव के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था। गोवर्धन पर्वत के नीचे सभी बृजवासी आ गए और मूसलाधार वर्षा से खुद की रक्षा की। उसके बाद से हर साल गोवर्धन पूजा की जाने लगी। गोकुल वृंदावन में मान्यता है कि गोवर्धन पर्वत बादलों को रोककर बृज में वर्षा कराते हैं ताकि कृषि अच्छी हो सके। कृषि और कृष्ण के इस पर्व के मौके पर महिलाएं गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा करती हैं और अन्नकूट का भोग गोवर्धन और श्रीकृष्ण को अर्पित करती हैं।
गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को इस दिन के महत्व के बारे में बताएं। गोवर्धन पूजा से जुड़ी कथा सुनाएं ताकि लोग मिलकर यह पर्व उत्साह से मना सकें। दिन की शुरुआत गोवर्धन पूजा के सुंदर संदेशों को करीबियों को भेजकर कर सकते हैं। यहां गोवर्धन पूजा 2023 के आकर्षक शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए परिचितों को भेजा जा सकता है।