Happy Friendship Day 2023 Wishes in Hindi: आज फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। फ्रेंडशिप डे यानी दोस्ती का दिन। यह दिन उन सभी के नाम है, जिनके पास दोस्त होते हैं। दोस्ती एक ऐसा अनोखा और खूबसूरत रिश्ता है जो दो लोगों को एक दूसरे से बिना किसी खून के रिश्ते के जोड़ देता है। दोस्ती में सिर्फ दो लोगों के दिल मिलने होते हैं। उनके बीच किसी भी तरह की समानता या एक दूसरे के प्रति लगाव व सम्मान होना ही दोस्ती के रिश्ते की नींव बन जाता है। कोई बाहरी व्यक्ति जब आपका सबसे बड़ा शुभचिंतक बन जाए, आपको सही और गलत के बारे में बताएं और आपके सुख दुख में आपका साथ दे, तो वह शख्स आपका सच्चा मित्र होता है। इसी मित्रता के रिश्ते को अधिक गहरा बनाने और आपसी प्रेम को बढ़ाने के उद्देश्य से अगस्त माह के पहले रविवार को मित्रता दिवस मनाते हैं। इस मित्रता दिवस के मौके पर अपने उन सभी दोस्तों को शुभकामनाएं दें, जो आपके पास हों या फिर दूर।
स्कूल-कॉलेज से लेकर दफ्तर तक हर वह दोस्त जो आपके जीवन में मायने रखता है, इस फ्रेंडशिप डे पर उसके व्हाट्सएप या फेसबुक पर भावपूर्ण पंक्तियों वाले शुभकामना संदेश भेजें और उनको खास महसूस कराएं।