दोस्तों के साथ बिताए पलों को कौन भूल सकता है? अच्छे दोस्त की चाह हर किसी को होती है। मुश्किल वक्त में दोस्त ही सबसे पहले आकर हमारी मदद करते हैं। हर रिश्ते का एक दिन होता है जैसे मां के लिए मदर्स डे, पिता के लिए फादर्स डे। वैसे ही दोस्तों के लिए फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस खास खास दिन को अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस वर्ष फ्रेंडशिप डे 1 अगस्त 2021 को सेलिब्रेट किया जाएगा। इस दिन को लेकर कई दोस्त खासे उत्साहित भी दिख रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम बॉलीवुड के उन एक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जो अपनी पक्की दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर इनकी दोस्ती के खूब चर्चे होते हैं। कई मंचों पर ये मशहूर कलाकार एकसाथ दिखते हैं। इन एक्टर्स की दोस्ती की मिसालें भी दी जाती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -