फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Chhath Puja 2025 Wishes: छठ मइया का आशीर्वाद भेजें इन सुंदर संदेशों के साथ, सोशल मीडिया पर छा जाएंगे आप

Sat, 25 Oct 2025 05:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Chhath Puja 2025 Wishes: यहां छठ पूजा के प्यार भरे शुभकामना संदेश और आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर आप अपने प्रियजनों, दोस्तों और करीबियों को शुभकामना दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
महापर्व छठ के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
Happy Chhath Puja 2025 Wishes: आज महापर्व छठ पूजा मनाई जा रही है। छठ पूजा भारतीय संस्कृति का वह पर्व है जो सूर्य देव और छठ मइया की आराधना को समर्पित है। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल के तराई क्षेत्रों में यह पर्व विशेष श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाला यह व्रत प्रकृति, जल, वायु और अग्नि इन सभी पंच तत्वों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है।

छठ पूजा के दौरान व्रती निर्जल उपवास रखकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं, जो जीवन में संतुलन, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और संतान की दीर्घायु के लिए मनाया जाता है।

आज के डिजिटल युग में छठ पूजा जैसे पारंपरिक पर्वों का महत्व और भी बढ़ गया है। शुभकामना संदेश, शायरी और कविताओं के जरिए हम न सिर्फ अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं, बल्कि इस आस्था को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी बनते हैं। ऐसे संदेशों से भक्ति और संस्कृति दोनों का प्रचार होता है, और हर व्यक्ति इस पवित्र पर्व की भावना से जुड़ पाता है।

यहां छठ पूजा के प्यार भरे शुभकामना संदेश और आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर आप अपने प्रियजनों, दोस्तों और करीबियों को शुभकामना दे सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 9
महापर्व छठ के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

---------

छठ मइया के चरणों में, भक्ति का दीप जलाएं,
मन में विश्वास रख, हर दुख-दर्द भुलाएं।

शुभ छठ पर्व

-----
विज्ञापन

3 of 9
महापर्व छठ के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
--------------------

छठ मइया का आशीर्वाद मिले आपको अपार,
खुशियों से भर जाए जीवन हर बार।

शुभ छठ पूजा

---------------------

4 of 9
महापर्व छठ के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
-----------

छठ का पर्व लाए खुशियां हजार,
हर इच्छा हो आपकी साकार।

शुभ छठ पूजा

--------
विज्ञापन

5 of 9
महापर्व छठ के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
---------

डूबते सूरज को अर्घ्य देकर, करती हैं नारी प्रार्थना,
परिवार की खुशियों के लिए, निभाती हैं आस्था।

शुभ छठ पूजा

--------
विज्ञापन

6 of 9
महापर्व छठ के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
-----------------

उगते सूर्य की ओर झुकी नारी की हथेलियां,
जल में अर्घ्य, मन में अरमान,
न कोई स्वार्थ, न कोई शिकायत,
बस करती है परिवार की खुशियों की कामना।

शुभ छठ पूजा

-----------------
विज्ञापन

7 of 9
महापर्व छठ के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
----------

डूबते सूरज को अर्घ्य देकर करें नमन,
उगते सूरज संग मिले नई दिशा, नया जीवन।

शुभ छठ पूजा

-----------

8 of 9
महापर्व छठ के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
-------------

नदिया किनारे गूंजे भजन प्यारे,
हर मन में उजाला हो छठ के सहारे।

शुभ छठ पूजा

--------------
विज्ञापन

9 of 9
महापर्व छठ के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
-----------------

जो मांगे मन से छठ मइया से,
वो मनोकामना जरूर पूरी होती है।

शुभ छठ पूजा 

--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें