फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Bhai Dooj 2025 Wishes in hindi: भाई दूज पर इन दिल को छूने वाले संदेश से करें रिश्तों में नई शुरुआत

Thu, 23 Oct 2025 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Bhai Dooj 2025 Wishes in hindi: आप आसानी से भाई दूज के शुभकामना संदेश को काॅपी करके अपने करीबियों को भेज सकते हैं या भाई दूज के वाॅलपेपर डाउनलोड करके व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए शेयर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
भाई दूज की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
Happy Bhai Dooj 2025 Wishes in hindi: आज भाई दूज है। बहनें आज भाई की लंबी आयु की कामना के साथ पूजा करती हैं और भाई उनके प्रति अपने स्नेह को तोहफे के रूप में व्यक्त करते हैं। बहन जब भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं तो ये उम्मीद करती हैं कि उनका भाई सुखी, स्वस्थ और सम्पन्न बने। वहीं भाई इस जिम्मेदारी के साथ उस तिलक को धारण करते हैं कि वह बहन की सुरक्षा करेंगे। 

भाई बहन के इसी प्रेम को यह पर्व और अधिक स्नेहिल बनाता है। ऐसे में आज के दिन अपने भाई या बहन को खास महसूस कराने के लिए केवल तोहफे और वादे नहीं,बल्कि कुछ प्यार भरी शुभकामनाएं भी दें। प्यार और फिक्र की भावना को शब्दों के जरिए व्यक्त करें। अगर आप इस पर्व की शुभकामना अपने भाई -बहन या प्रियजनों को देना चाहते हैं लेकिन आपके पास शब्द नहीं हैं तो यहां कुछ प्यारे-प्यारे शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं। आप आसानी से भाई दूज के शुभकामना संदेश को काॅपी करके अपने करीबियों को भेज सकते हैं या भाई दूज के वाॅलपेपर डाउनलोड करके व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए शेयर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
भाई दूज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
----------------

भाई तू मेरा गौरव है,
मेरा संबल, मेरा साहस है।
तेरे होने से जग सुहाना,
तेरी मुस्कान मेरा गहना।
भाई दूज पर बस इतनी दुआ
हर जनम तुझे भाई ही पाऊं।

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 5
भाई दूज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
----------

न सोने की, न चांदी की है डोर,
भाई-बहन का रिश्ता है सबसे अनमोल।
हर भाई को मिले बहन का प्यार,
यही है भाई दूज का त्यौहार।

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!

----------------

4 of 5
भाई दूज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
----------

बहन का स्नेह और भाई का मान,
इसी में बसता है परिवार का सम्मान।

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाई दूज की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
--------------

बहन के माथे का तिलक, भाई के जीवन का मान,
यही है भाई दूज की असली पहचान।

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!

----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें