Happy Bhai Dooj 2023 Wishes: आज यानी 15 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। ये दिन भाई बहनों के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास दिन होता है। हिंदू धर्म में भाई दूज के पर्व का विशेष महत्व है। बहन आज चौक बनाकर पूजा करती हैं, फिर भाई की तिलक करके लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। भाई भी बहन की रक्षा का वादा करके उन्हें तोहफे देते हैं। इस मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों को भाई दूज के आकर्षक संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।