फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children Day Gift Ideas: इन उपहारों को पाकर झूम उठेगा आपका बच्चा, ये हैं बाल दिवस के खास तोहफे

Tue, 14 Nov 2023 09:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बाल दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Children's Day 2023 Gift Ideas: हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। कहते हैं कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे। बच्चे भी उन्हें प्रेम में चाचा नेहरू कहते थे। इस कारण जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बच्चों के नाम समर्पित करते हुए इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत हुई।

बाल दिवस के मौके पर हर बच्चे को खास महसूस कराया जाता है। इस दिन बच्चों के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। स्कूलों में कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम, खेल व अन्य एक्टिविटी होती हैं, जिसमें बच्चे उत्साह के साथ शामिल होते हैं। बच्चों के बाल दिवस उनके जन्मदिन जैसा होता है। हालांकि इस वर्ष बाल दिवस दीपोत्सव के बीच मनाया जा रहा है।

स्कूलों में छुट्टी है, ऐसे में बाल दिवस की रौनक में कुछ कमी आ सकती है। लेकिन आप घर पर बाल दिवस मनाकर अपने बच्चे को खास महसूस करा सकते हैं। बाल दिवस के मौके पर बच्चों को खास तोहफे दे सकते हैं। यहां बाल दिवस पर बच्चे के लिए 500 रुपये तक के तोहफों की लिस्ट दी जा रही है, जिसे पाकर बच्चे खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Kid - फोटो : pixabay

बच्चों के लिए तोहफे

स्क्रैपबुक या नोटबुक

बच्चे को बाल दिवस के मौके पर तोहफे में स्क्रैप बुक दे सकते हैं। स्क्रैपबुक या नोटबुक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें कई सारी तस्वीरें लगाकर उसके बारे में कुछ लिख सकते हैं। अगर बच्चे को लिखना या ड्राइंग करना पसंद है तो यह तोहफा उनका मनपसंद हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
बच्चे के लिए तोहफे - फोटो : pixabay
फोल्डेबल टेबल

बच्चे के लिए उनका खुद का वर्कस्पेस तैयार करें। इसके लिए बच्चे को तोहफे में फोर्डेबल डेस्क दे सकते हैं। स्कूल वर्क, आर्ट या प्रोजेक्ट के लिए इस तरह की मिनी टेबल बहुत लाभकारी होगी। यह जगह भी कम घेरती है और जरूरत पर काम आ सकती है।

4 of 5
bag - फोटो : pixabay
बैग

बच्चों को तोहफे में स्कूल बैग दे सकते हैं। यह रोजमर्रा की जरूरत का होता है। बच्चे नया बैग लेकर स्कूल जा सकते हैं। इसके अलावा फैंसी बैग भी गिफ्ट कर सकते हैं जिसे लेकर वह कोचिंग या ट्रैवलिंग के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लूडो - फोटो : ट्विटर
गेम

बच्चे को क्विज, लूडो, चेस जैसे गेम्स गिफ्ट कर सकते हैं। हर बच्चे को गेम पसंद होते हैं। उनके लिए कोई पजल गेम भी ला सकते हैं। इससे बच्चे का मस्तिष्क भी तेज होता है और याददाश्त भी अच्छी होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें