Happy Ahoi Ashtami 2025 Wishes : करवा चौथ के कुछ ही दिन बाद आने वाला अहोई अष्टमी का पर्व मातृत्व से जुड़ी आस्था और समर्पण का प्रतीक है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ये व्रत रखा जाता है। इस वर्ष ये पावन व्रत 13 अक्टूबर 2025 को रखा जा रहा है।
इस दिन पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को तारे दिखने पर पूजा की जाती है। महिलाएं करवा से तारों को अर्घ्य अर्पित करती हैं और अपने बच्चों की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
जो स्त्रियां इस विशेष दिन व्रत रख रही हैं, आप उनके इस दिन को खूबसूरत संदेशों से खास बना सकते हैं। इस लेख में नीचे दिए गए कुछ खूबसूरत संदेश आप अपने प्रियजनों, मित्रों और परिवार को भेज सकते हैं और उनके व्रत को और भी खास बना सकते हैं।
------------
अहोई अष्टमी का पर्व आता है हर बार,
खुला रखें माता हमेशा अपना द्वार।
मैया भर दें खुशियों से हमारा संसार,
ताकि हर साल हम मनाते रहें अहोई अष्टमी का त्योहार।
शुभ अहोई अष्टमी
-----------
विज्ञापन
3 of 6
अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं
- फोटो : Amar Ujala
-------
अहोई अष्टमी का दिन है कितना खास,
जिसमें पुत्र के लिए रखा जाता है उपवास।