Karwachauth 2025 Photoshoot Ideas: अगर आपको नहीं पता है कि करवा चौथ पर कुछ अलग और खास रोमांटिक पोज कैसे दिए जा सकते हैं, तो यहां आपको कुछ करवा चौथ रोमांटिक फोटो के लिए कपल पोज के आइडिया दिए जा रहे हैं।
Karwachauth 2025 Photoshoot Ideas: आज करवा चौथ है। शाम को सुहागिन स्त्रियां सोलह श्रृंगार करके पूजा करेंगी। चांद को अर्घ्य देने के बाद पति का चेहरा देखकर उपवास खोलेंगी। चूंकि डिजिटल जमाना है, इसलिए करवा चौथ पर फोटो क्लिक कराने का ट्रेंड आम हो गया है। कपल अपने बेस्ट लुक में आज रोमांटिक फोटोशूट कराते हैं ताकि इन तस्वीरों के जरिए अपने प्यार और आज के दिन के अहसास को हमेशा के लिए यादगार बनाकर रखें।
करवा चौथ पर पत्नियां तो सज संवर कर तैयार हो जाती हैं, लेकिन बेस्ट फोटोज चाहिए तो पति भी अच्छे से रेडी हों। साथ ही कुछ ऐसे पोज दें, जो रोमांटिक होने के साथ ही इतने खूबसूरत दिखें कि जब देखें तब प्यार हो जाए। अगर आपको नहीं पता है कि करवा चौथ पर कुछ अलग और खास रोमांटिक पोज कैसे दिए जा सकते हैं, तो यहां आपको कुछ करवा चौथ रोमांटिक फोटो के लिए कपल पोज के आइडिया दिए जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
करवा चौथ कपल पोज
- फोटो : Instagram
इस पोज के लिए कपल एक साथ चांद को देखते हुए बैक साइड फोटो क्लिक करा सकते हैं। ये पोज काफी आकर्षक और खूबसूरत लगेगा। इसमें कपल का चेहरा तो नहीं दिखेगा लेकिन प्यार जरूर पता चलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
करवा चौथ कपल पोज
- फोटो : Instagram
छलनी से पति का चेहरा देखने का रिवाज है। इस पुरानी परंपरा को तस्वीरों में इस तरह से कैप्चर करके नयापन लाया जा सकता है।
4 of 5
करवा चौथ कपल पोज
- फोटो : Instagram
चांद की रोशनी में पूजा करती पत्नी और पत्नी को निहारते पति की इस तस्वीर से आप भी इंस्पायर हो सकते हैं। यह पोज काफी प्यारा दिखेगा और आप आसानी से ऐसा पोज दे सकते हैं।