फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby Boy Name: हनुमान जी के नाम पर करें बेटे का नामकरण, ये है लेटेस्ट नामों की लिस्ट

Mon, 07 Apr 2025 01:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके घर में बेटे ने जन्म लिया है तो आपको हनुमान जी के नाम पर उसका नामकरण करना चाहिए। यहां हम आपको हनुमान जी के कुछ लेटेस्ट नामों की लिस्ट देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
हनुमान जी के नाम पर करें बेटे का नामकरण - फोटो : adobe stock
Baby Boy Name: जब भी घर में किसी बच्चे का जन्म होता है तो सबसे ज्यादा उसका नाम रखने के बारे में सोचना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे हिंदू धर्म में माना जाता है कि जैसा बच्चे का नाम होता है, वैसा ही उसका आचरण होता है। इसी के चलते हर कोई ये चाहता है कि बच्चे का नाम हमेशा अर्थपूर्ण होना चाहिए। यदि आपके घर में भी बेटे ने जन्म लिया है, तो आप उसका नामकरण हनुमान जी के नाम कर रख सकते हैं।

ऐसी मान्यता है कि कलियुग में अगर कोई देवता या भगवान जीवित हैं, तो वो भगवान हनुमान। वो रामभक्त हैं और भगवान शिव के अवतार हैं। यदि आप भी चाहते हैं कि आपका बेटा पवन पुत्र हनुमान के जैसा ही साहसी और बलशाली हो तो आप उन्हीं के नामपर बच्चे का नामकरण कर सकते हैं। यहां नीचे हनुमान जी के कुछ नाम दिए जा रहे हैं, जिस पर आप एक नजर डाल सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
हनुमान जी के नाम पर करें बेटे का नामकरण - फोटो : Freepik
इराज 

इसका अर्थ होता है पवन से पैदा हुआ। ऐसे में यदि आप अपने बेटे का नाम पवनपुत्र के नाम पर रखना चाहते हैं तो इराज एक बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन

3 of 8
हनुमान जी के नाम पर करें बेटे का नामकरण - फोटो : adobe stock
जितेंद्रिय 

भगवान हनुमान जी को भी जितेंद्रिय के रूप में जाना जाता है।  जिसने इंद्रियों पर विजय प्राप्त की हो, उसे इस नाम से जाना जाता है। इसलिए आप ये भी अपने बेटे का नाम रख सकते हैं। 

4 of 8
हनुमान जी के नाम पर करें बेटे का नामकरण - फोटो : Freepik
केसरीनंदन

केसरनीनंदन हनुमान जी को ही कहा जाता है। यदि आपको अपने बेटे का नाम ट्रेडिशनल रखना है तो ये एक बेहतर विकल्प है।  
विज्ञापन

5 of 8
हनुमान जी के नाम पर करें बेटे का नामकरण - फोटो : adobe stock
महावीर

इसका अर्थ होता है महान नायक या शक्तिशाली योद्धा। ऐसे में यदि आप भी अपने बेटे में पवनपुत्र के गुण लाना चाहते हैं तो उसका नाम महावीर रखें 
विज्ञापन

6 of 8
हनुमान जी के नाम पर करें बेटे का नामकरण - फोटो : Freepik
तेजस 

इस नाम का अर्थ होता है उज्जवल, प्रकाशमान, और तेज से भरा हुआ। इसलिए आप अपने बेटे का नाम भी तेजस रख सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
हनुमान जी के नाम पर करें बेटे का नामकरण - फोटो : adobe stock
वज्रांग 

ऐसी मान्यता है कि हनुमानजी का शरीर वज्र के समान कठोर था, इसलिए उन्हें वज्रांग कहा जाता है। ऐसे में आप अपने बेटे का नाम भी वज्रांग रख सकते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
हनुमान जी के नाम पर करें बेटे का नामकरण - फोटो : Freepik
उर्जित 

इस नाम का अर्थ होता है ऊर्जा से भरपूर। यदि आप अपने बेटे का नाम उर्जित रखेंगी तो इससे बेहतर विकल्प कुछ हो ही नहीं सकता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें