Ganeshotsav 2024: 7 सितंबर दिन शनिवार को देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया गया। इस दिन हर घर-पंडाल में लोग बप्पा की स्थापना करते हैं। बड़े-बड़े सेलेब्स से लेकर आमजन भी खूब धूमधाम से बप्पा को अपने घर लेकर जाते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन लोग दस दिन के लिए अपने घरों में बप्पा की स्थापना करते हैं। ये त्योहार तब और खूबसूरत बन जाता है, जब घर में बच्चे होते हैं।
दरअसल, बच्चे बप्पा को अपना दोस्त मानते हैं। ऐसे में वो बेहद उत्साह से उन्हें अपने घर लेकर आते हैं। ऐसे में अगर आपने घर पर गणपति स्थापना की है, तो बच्चों को इस महत्वपूर्ण आयोजन के बारे में कुछ खास बातें सिखाना जरूरी है, ताकि वे इस परंपरा और इसके महत्व को समझ सकें। बच्चों को गणपति स्थापना और पूजा में सक्रिय रूप से शामिल करने से न केवल उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक जानकारी बढ़ेगी, बल्कि वे इन परंपराओं से जुड़ाव भी महसूस करेंगे।