फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2023 Wishes: फ्रेंडशिप डे के आकर्षक वॉलपेपर यहां से करें डाउनलोड, दोस्त को भेजकर दें शुभकामनाएं

Sun, 06 Aug 2023 08:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हैप्पी फ्रेंडशिप डे - फोटो : amar ujala
Friendship Day 2023 Wishes: प्रति वर्ष अगस्त के पहले रविवार को मित्रता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष फ्रेंडशिप डे 6 अगस्त 2023 को मनाया जा रहा है। मित्रता इंसान के जीवन का वह पहला रिश्ता है जो वह खुद से बनाते हैं। जन्म के बाद से एक बच्चे के जीवन में माता पिता और बाकि रिश्ते बने बनाए मिलते हैं। जब बच्चा बड़ा होता है और घर से बाहर निकलता है, यहां उसे कुछ बाहरी लोग मिलते हैं, जैसे हमउम्र बच्चे, स्कूल व काॅलेज में सहपाठी और दफ्तर में सहकर्मी। उनके साथ अच्छा वक्त बिताते हैं। दोस्त एक अच्छा सहयोगी और शुभ चिंतक होता है। दोस्त आपके सुख दुख का साथी होता है। घर परिवार से लेकर प्रोफेशनल जीवन की परेशानियां लोग अपने दोस्तों से बेझिझक साझा करते हैं। दोस्ती की अहमियत को महसूस करने और दोस्त संग अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए फ्रेंडशिप डे को खास तरीके से मनाया जा सकता है। यहां कुछ आकर्षक वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं, जिन्हें डाउनलोड करके आप अपने दोस्तों को आज से रोजाना फेसबुक और व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं और उनके साथ दोस्ती की यादों का ताजा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
फ्रेंडशिप डे के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
दोस्ती का रिश्ता अनमोल होता है
दोस्त दिल के सबसे करीब होता है।
सच्चा दोस्त मिलना आसान नहीं होता
मिल जाए तो जीवन भर साथ देता है।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे
विज्ञापन

3 of 5
फ्रेंडशिप डे के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
दोस्ती गजब की चीज होती है,
मगर ये भी बहुत कम लोगों को नसीब होती है।
जिनको मिलता है जिंदगी में दोस्त का साथ
समझ लो कि जन्नत उनके बिल्कुल करीब होती है।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे

4 of 5
फ्रेंडशिप डे के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
कुछ सालों के बाद न जाने क्या समां होगा,
पता नहीं कौन सा दोस्त कहां होगा।
फिर मिलना हुआ तो मिलेंगे यादों में,
जैसे सूखे गुलाब मिलते हैं किताबों में।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रेंडशिप डे के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
मुश्किलों में साथ देते हैं दोस्त
गम को बांट लेते हैं दोस्त।
खून से नहीं जुड़ा होता है ये रिश्ता
फिर भी जिंदगी भर साथ देते हैं दोस्त।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें