Friendship Day 2022: दोस्ती का रिश्ता दो लोगों के बीच विश्वास, लगाव और स्नेह का होता है। एक अच्छा दोस्त हमेशा आपकी परवाह करता है। आपके अच्छे और बुरे के बारे में सोचता है। आपको सही राह पर चलने की सलाह देता है और गलत कामों के लिए रोकता है। वैसे तो दोस्त के लिए आपकी भावना स्नेह होती है। दोस्ती किसी के बीच भी हो सकती है। अमीर गरीब, दो लड़कियों, दो लड़कों या लड़के और लड़की के बीच दोस्ती हो सकती है। दोस्ती में उम्र की भी कोई सीमा नहीं होती। हालांकि किसी लड़के और लड़की के बीच दोस्ती होने पर कई बार उनका रिश्ता प्यार में बदलने लगता है। कई ऐसे दोस्त हैं, जो वक्त के साथ रिलेशनशिप में आ जाते हैं। दोस्त डेटिंग करना शुरू कर देते हैं। वहीं अक्सर लड़का और लड़की एक दूसरे के लिए अपनी भावनाओं को लेकर संदेह में रहते हैं। वह एक दूसरे की दोस्ती को खोना नहीं चाहते हैं। एक दूसरे के लिए आकर्षण महसूस करते हैं, लेकिन इसे वह हमेशा दोस्ती का नाम देते हैं। वह समझ नहीं पाते कि कब उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। ऐसे में कुछ आसान संकेतों से पहचान सकते हैं कि कहीं आपको दोस्त से प्यार तो नहीं हो गया।