फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी तय होने के बाद भी मन में हो उलझन तो ये तरीके करेंगे आपकी मदद

Wed, 06 Sep 2017 01:11 PM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि शादी तय होने के बाद भी लोगों का मन डामाडोल रहता है। वो यही सोचते रहते हैं कि शादी के लिए उनका पार्टनर सही है या फिर नहीं। अगर आप भी इसी कशमकश में हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप मिनटों में ये जान लेगें कि आप अभी शादी करें या फिर नहीं।

पढ़ें- शादीशुदा कपल जान लें बेडरूम से जुड़े ये सच, नहीं तो जिंदगी भर रहेगा मलाल
विज्ञापन

2 of 5
relationship
अपने आप से पूछे कुछ सवाल
किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत करने से पहले पार्टनर के मन में कई सवाल उठते हैं। अगर आप उन सवालों का जवाब नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो समझ जाइए कि आप शादी के लिए तैयार नहीं हैं।

पढ़ें- लड़कों से ये 5 सवाल पूछने में हमेशा कतराती हैं लड़कियां
विज्ञापन

3 of 5
relationship
नहीं शेयर कर पा रहें हैं सीक्रेट
जिससे भी आप शादी कर रहे हैं उससे दिल की बात शेयर करना जरूरी होता है। काफी समय तक मिलने जुलने के बाद भी अगर आप अपने पार्टनर से सीक्रेट शेयर नहीं कर पा रहे हैं तो समझ जाइए कि आप शादी के लिए तैयार नहीं हैं।

पढ़ें- लहसुन खाने वाले लड़के लड़कियों को क्यों आते हैं पसंद, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

4 of 5
relationship
फोन पर बात करना लगता हो बोझ
किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत में चाहे लड़का हो या फिर लड़की दोनों को ही एक दूसरे से फोन पर बात करना अच्छा लगता है। यहां तक की बात करते हुए समय कब बीत जाता है दोनों को इस बात का एहसास भी नहीं होता। अगर आपको फोन पर बात करना बोझिल लगता है और आप यही सोचते हैं कि आपका पार्टनर कब फोन रखेगा तो ये संकेत इसी बात की ओर इशारा करता है कि आप अभी तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
relationship
कैसे बिताएंगे जिंदगी
शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों की ही जिंदगी में बदलाव आ जाता है और इस बदलाव को स्वीकार करना दोनों के लिए बेहद जरूरी होता है। शादी के पहले अगर आपके मन में जिम्मेदारियों को कैसे निभाएंगे जैसे सवाल उठने लगे तो आपको अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें