फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदार होना ही काफी नहीं, बनना है 'गुड पार्टनर' तो होनी चाहिए ये खूबियां

Mon, 04 Sep 2017 10:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
एक अच्छे पार्टनर का मतलब सिर्फ ये नहीं है कि आप दिन में उनसे कितनी बार बात करते हैं, उनके लिए कितने लॉयल हैं, उन्हें कितनी बार किस करते हैं या कितनी बार अपने पार्टनर को गले से लगाते हैं। एक अच्छे पार्टनर की परिभाषा इससे कहीं ज्यादा है। किसी के साथ रिलेशनशिप में रहने के लिए प्यार के साथ-साथ विश्वास और अन्य कई बातों का होना जरूरी है। तभी यह रिश्ता और गहरा हो पाता है। हम आपको बताएंगे ऐसी ही बातें जो आपके रिश्ते के लिए जरूरी है...

पढ़ें- रिश्ते की शुरुआत में ये 5 चीजें छिपाती हैं लड़कियां, आप भी जान लें
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : gettyimages
सम्मान है तो सब है
बेशक आप अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं लेकिन उनका सम्मान नहीं करते तो आपका प्यार फीका है क्योंकि जिस रिश्ते में सम्मान नहीं उसे आप लंबे समय तक नहीं निभा सकते। अगर आपका पार्टनर लंबे समय तक आपके साथ ऐसा व्यवहार कर रहा है जो आपके सम्मान को ठेस पहुंचाए तो जाहिर है कि वह रिश्ता गहरा होने के बजाए टूटने लगेगा। इसलिए रिलेशन में रहने के लिए जरूरी है एक-दूसरे की इज्जत करना। 
विज्ञापन

3 of 6
विश्वास सबसे जरूरी
आप अपने पार्टनर से प्यार तो करते हैं पर बात-बात पर उन पर शक करते हैं तो ये आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं हैं। विश्वास पर ही रिश्ते की बुनियाद टिकी होती है। यदि आपको अपने पार्टनर पर विश्वास नहीं है तो आप उसके साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में नहीं रह सकते है। अगर आप दोनों के बीच विश्वास डोर बंधी है तो ही आपका रिश्ता लंबे समय तक मजबूत बना रह सकता है।

4 of 6
इमोशनली साथ रहें
आपके पार्टनर को सबसे ज्यादा जरूरत आपके इमोशनल सपोर्ट की होती है। दुनिया का हर इंसान सोचता है कि उसका पार्टनर उसके बुरे और खराब वक्त में हमेशा साथ हो, केयर करे और मुश्किल परिस्थितियों में साथ दे।
विज्ञापन

5 of 6
अच्छे श्रोता बनें
अगर आप रिलेशनशिप में है तो एक दूसरे की बात सुनें, उन्हें समझने की कोशिश करें। आपकी ये अच्छे श्रोता बनने की प्रवृत्ति आपकी लव लाइफ रोमांचक बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गतली मानना सीखें
रिलेशनशिप में छोटे-मोटे झगड़े होना आम बात है लेकिन अपनी गलती मानना बहुत मुश्किल होता है। अगर आप अपने करीबी को खोना नहीं चाहते हैं और आपको पता है कि आपके किसी बात से उनका दिल दुखा है तो आपको अपनी गतली मानने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें